खेल

ICC Rankings : विराट के जीरो ने बिगाड़ा खेल, गिल की बादशाहत कायम, अय्यर ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ईशान भी नंबर 1

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों के लिए ताजा रैंकिंग (ICC Rankings) में मिला-जुला असर देखने को मिला है। शुभमन गिल वनडे बल्लेबाजों की सूची में 841 रेटिंग पॉइंट के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ है। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 18 पायदान की छलांग लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

 

विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान

वनडे रैंकिंग (ICC Rankings) में शुभमन गिल की बादशाहत बरकरार है। उनके खाते में 841 रेटिंग पॉइंट हैं। विराट कोहली 781 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका शून्य पर आउट होना रैंकिंग में नुकसान की वजह बना है। न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल को इसका फायदा मिला है। 794 रेटिंग पॉइंट के साथ वह एक स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा 770 रेटिंग पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर कायम हैं।

 

यह भी पढ़ें : Genda Farming : राष्ट्रीय बागवानी मिशन से गेंदे की खेती को बढ़ावा, प्रति एकड़ 2.07 लाख की शुद्ध आय

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

टॉप-10 में पहुंचे केएल राहुल

ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC Rankings) में भारत के चार बल्लेबाज शामिल हैं। इनमें तीन बल्लेबाज शीर्ष पांच में हैं। वहीं केएल राहुल ने एक स्थान की छलांग लगाकर शीर्ष-10 में जगह बना ली है। राहुल 653 रेटिंग पॉइंट के साथ 11वें से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस तरह भारतीय बल्लेबाजों की मौजूदगी शीर्ष रैंकिंग में और मजबूत हुई है।

 

यह भी पढ़ें : Aadhaar PAN Address Update : आधार व पैन कार्ड में बदलना है पता? घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें आसान तरीका

 

श्रेयस अय्यर ने एक झटके में 18 को पछाड़ा

टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग (ICC Rankings) में श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तूफानी पारी का बड़ा फायदा मिला है। लखनऊ में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अय्यर ने महज 43 गेंदों में 102 रन बनाए थे। इस शतकीय पारी के दम पर अय्यर ने 18 स्थान की छलांग लगाई और बल्लेबाजों की सूची में 25वें स्थान से सीधे सातवें नंबर पर पहुंच गए। यह उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग है।

 

यह भी पढ़ें :

गिल की बादशाहत, अय्यर का करियर बेस्ट

वनडे में शुभमन गिल का शीर्ष स्थान कायम रहना और टी20 में श्रेयस अय्यर का करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचना भारतीय बल्लेबाजी के लिए ताजा रैंकिंग (ICC Rankings) की सबसे बड़ी खबर है। वहीं विराट कोहली के लिए एक स्थान की गिरावट चिंता का विषय है। एक ओर गिल 841 रेटिंग पॉइंट के साथ वनडे में नंबर एक बने हुए हैं, तो दूसरी ओर अय्यर ने 18 खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में शीर्ष सात में जगह बनाई है।

 

यह भी पढ़ें : Neha Malik London Look : लंदन में नेहा मलिक का देसी अंदाज, साड़ी में टॉवर ब्रिज के सामने कराया फोटोशूट

 

एक नजर में भारतीय बल्लेबाजों की रैंकिंग

वनडे में शुभमन गिल 841 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले, विराट कोहली 781 के साथ तीसरे, रोहित शर्मा 770 के साथ चौथे और केएल राहुल 653 रेटिंग पॉइंट के साथ 10वें स्थान पर हैं। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रेयस अय्यर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC Rankings) में इन बदलावों से भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का असर साफ नजर आ रहा है। खास तौर पर अय्यर की 18 स्थान की छलांग सबसे बड़ी उपलब्धि रही, जबकि विराट कोहली को शून्य पर आउट होने का नुकसान उठाना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, CM सुरक्षा और जिलों में बदलाव

 

ICC Rankings टी-20 में टॉप पर ईशान

टी-20 में टॉप पर ईशान बात करें टी20 की तो इसमें 902 रेटिंग पॉइंट्स के साथ ईशान किशन पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर 887 रेटिंग के साथ अभिषेक शर्मा हैं। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को खेले गए टी20 मुकाबले में नाबाद 102 रन की पारी खेलने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 18 स्थान की छलांग लगाकर 7वें पायदान पर पहुंच चुके हैं। उनके 786 रेटिंग पॉइंट्स हैं। टॉप-10 में शामिल चौथे बल्लेबाज भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा हैं, जिनके 719 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

 

01

841
855 v West Indies at Guwahati 2026
02

1
794
840 v India at Indore 2026
03

1
781
908 v England at Headingley 2018
04

770
879 v Sri Lanka at Headingley 2019
05

719
756 v Bangladesh at Abu Dhabi 2025
06

2
710
782 v Bangladesh at Malahide 2019
07

1
689
894 v West Indies at Multan 2022
08

1
674
675 v England at Headingley 2026
09

660
810 v Sri Lanka at Dambulla 2018
10

7
653
676 v New Zealand at Rajkot 2026

 

902
916 v Zimbabwe at Harare 2026
02

887
931 v Sri Lanka at Dubai 2025
03

818
848 v Sri Lanka at Pallekele 2026
04

793
793 v Sri Lanka at Old Trafford 2026
05

789
794 v South Africa at Old Trafford 2025
0=

789
806 v Zimbabwe at Namibia 2026
07

18
786
786 v West Indies at Lucknow 2026
08

1
775
881 v West Indies at Barbados 2024
09

1
742
796 v Zimbabwe at Colombo (RPS) 2026
10

1
719
845 v England at Chennai 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button