खेल

T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्डकप में आज खेले जाएंगे तीन मुकाबले, देखें डिटेल्स

T20 World Cup Schedule : टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2026) का आगाज शनिवार (07 फरवरी) को हो चुका है। पहले दिन खेले गए तीनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। अब संडे यानि आज तीन मैच खेले जाएंगे। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगी। आइए जानते हैं तीनों मुकाबलों की डिटेल्स..

पहला मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच

वर्ल्डकप (T20 World Cup 2026) में रविवार को पहला मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में अफगानिस्तान की टीम कीवी टीम को कड़ी चुनौती पेश कर सकती है, क्योंकि यहां का पिच स्लो हो सकता है जो कि स्पिनर्स के फायदेमंद होगा। मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा, टॉस 10.30 बजे फेंका जाएगा।

अफगानिस्तान का स्क्वॉड – रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद इशाक, जियाउर रहमान शरीफी और अब्दुल्ला अहमदजई।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड – फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवीद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, डेवोन कॉनवे और मार्क चैपमैन।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

(T20 World Cup 2026) इंग्लैंड और नेपाल खेलेंगी दूसरा मैच

संडे का दूसरा मैच इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। टॉस दोपहर ढाई बजे होगा।

नेपाल का स्क्वॉड – कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, संदीप जोरा, करण केसी, गुलसन झा, संदीप लामिछाने, नंदन यादव, बसीर अहमद, ललित राजबंशी, लोकेश बम, शेर मल्ला।

इंग्लैंड का स्क्वॉड – फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और ल्यूक वुड।

श्रीलंका और आयरलैंड के बीच होगा आखिरी मैच

संडे का तीसरा मुकाबला (T20 World Cup 2026) श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े 6 बजे होगा, वहीं मैच शाम सात बजे से शुरू होगा। यह तीनों मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे। वहीं मोबाइल पर यह मुकाबले जियोस्टार पर लाइव आएंगे।

आयरलैंड की टीम – पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, टिम टेक्टर, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग।

श्रीलंका की टीम – पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, दासुन शनाका (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन, कुसल परेरा, चैरिथ असलांका, वानिंदु हसरंगा।

 

 

T20 World Cup 2026,

England vs Nepal,

Sri Lanka vs Ireland,

New Zealand vs Afghanistan,

Cricket News,

T20 World Cup Schedule,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button