खेल

T20 World Cup 2026 : पिछली बार की तरह इस बार भी बेंच पर पूरा वर्ल्डकप काटेंगे संजू सैमसन!

टीम इंडिया ने आज वर्ल्डकप (T20 World Cup 2026) का अपना इकलौते वॉर्मअप मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 30 रन से जीत दर्ज की। इस मैच के जरिए एक बात तो लगभग साफ हो गई है कि पिछले टी-20 वर्ल्डकप की तरह ही इस बार भी संजू सैमसन को पूरा टूर्नामेंट बेंच पर ही काटना होगा।

बता दें कि 2024 टी20 वर्ल्डकप में संजू सैमसन (T20 World Cup 2026) एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने के आसार हैं। वह लंबे समय से अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म मैच में उनकी जगह ईशान किशन को मौका देकर टीम इंडिया मैनेजमेंट ने यह साफ कर दिया है कि उनका प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना बेहद मुश्किल है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी संजू सैमसन ने 5 मैचों में सिर्फ 46 रन बना पाए थे। ऐसे में टीम से उनकी ओपनिंग छिनना लगभग साफ ही था।

(T20 World Cup 2026) लाजवाब फॉर्म में ईशान किशन

उधर, संजू सैमसन की जगह ओपनिंग करने के मौके को ईशान किशन ने जमकर भुनाया। उन्होंने वॉर्मअप मुकाबले में तूफानी बैटिंग की और टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। ईशान ने महज 20 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी ईशान ने धमाकेदार बैटिंग की थी। उन्होंने चार मैचों में 213 की स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला था।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

इससे पहले टीम इंडिया (T20 World Cup 2026) के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वॉर्मअप मैच से पहले यह साफ कर दिया था कि ओपनिंग संजू नहीं बल्कि ईशान किशन ही करेंगे। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। मैंने सुना है कि बाद में ओस पड़ सकती है, इसलिए हम अपने गेंदबाजों को चुनौती देना चाहते हैं। आज रात हम खुद को परखना चाहते हैं।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

निश्चित रूप से ईशान और अभिषेक (ओपनिंग के लिए) उतरेंगे। जब आप खेल खेलते हैं, तो इसके साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां आती हैं। दबाव हमेशा बना रहता है। लेकिन साथ ही, इतने सारे लोग आपका समर्थन करने आते हैं। इससे आपको अतिरिक्त फायदा मिलता है। हम बस पिछले डेढ़ साल से जो करते आ रहे हैं, उसी को जारी रखना चाहते हैं। उन अच्छी आदतों को बनाए रखना चाहते हैं।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button