छत्तीसगढ़

Chhattisgarh E-Bus Service : रायपुर समेत चार शहरों में चलेंगी 240 ई-बसें, आज होगा करार

Chhattisgarh E-Bus Service शहरों में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने के लिए प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत चार शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है। इस योजना (Chhattisgarh E-Bus Service) के तहत रविवार को उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की मौजूदगी में रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और कोरबा नगर निगम तथा चयनित एजेंसी चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच कंसेशन एग्रीमेंट होगा। रायपुर को 100, बिलासपुर को 50, भिलाई और कोरबा को 40-40 बसें मिलेंगी।

यह भी पढ़ें : Shardiya Navratri 2026 : आज से नवरात्र शुरू, नोट करें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

 

चार शहरों को मिलेंगी बसें

योजना के तहत रायपुर में 100, बिलासपुर में 50, भिलाई में 40 और कोरबा में 40 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रस्तावित है। बिलासपुर और भिलाई में एक नवंबर 2026 तक शुरुआती तौर पर 20-20 बसें चलाने का लक्ष्य रखा गया है। चारों शहरों में ई-बस संचालन (Chhattisgarh E-Bus Service) से सार्वजनिक परिवहन के विकल्प बढ़ेंगे।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

यह भी पढ़ें : Horticulture Scheme : धान के भरोसे से आगे बढ़ी खेती, सब्जियों से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

 

आठ निकायों के महापौर होंगे शामिल

नवा रायपुर स्थित उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निवास कार्यालय में होने वाले कार्यक्रम में आठ नगरीय निकायों के महापौर और आयुक्त शामिल होंगे। इनमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रिसाली, भिलाई, बीरगांव और भिलाई-चरोदा के जनप्रतिनिधि शामिल हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के अनुसार, बस संचालन से जुड़ी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

 

यह भी पढ़ें : Horticulture Department Scheme : 80 हजार से 5 लाख तक पहुंची कमाई, आधुनिक खेती से चमकी किसान की किस्मत

 

Chhattisgarh E-Bus Service छह कैमरों से निगरानी

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रत्येक बस में छह कैमरे लगाए जाएंगे। यात्रियों को मोबाइल स्कैनर से किराया भुगतान और आनलाइन टिकट लेने की सुविधा मिलेगी। मोबाइल एप से बसों के मार्ग की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस ई-बसें (Chhattisgarh E-Bus Service) यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन का नया विकल्प देंगी।

 

यह भी पढ़ें : Ambikapur Road Repair : अरुण साव के निर्देश पर सड़कों की मरम्मत शुरू, 3 करोड़ होंगे खर्च

 

प्रदूषण घटाने में मदद Chhattisgarh E-Bus Service 

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता घटाने और वायु प्रदूषण व कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में मदद मिलने की उम्मीद है। समझौते के बाद चारों शहरों में बस संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। योजना (Chhattisgarh E-Bus Service) का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।

 

यह भी पढ़ें :  Ek Din Ka Collector : एक दिन के लिए शिक्षक बने कलेक्टर, एसपी समेत जिलेभर के अधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button