छत्तीसगढ़

Patwari Strike : आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी, किसान पंजीयन से प्रमाण पत्रों तक के काम होंगे प्रभावित

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल (Patwari Strike) मंगलवार से शुरू होगी। राजस्व पटवारी संघ की रायपुर जिला शाखा ने पीवी एप से फसलों के सत्यापन में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतों का समाधान नहीं होने पर कलेक्टर को हड़ताल की सूचना दी है। संघ ने एप की समस्याएं दूर करने, वेतन विसंगति का निराकरण करने, पदोन्नति देने और पटवारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस लेने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  Vegetable Farming Profit : 50 हजार लगाकर उगाएं 4 सब्जियां, हर सीजन कमाई का समझें पूरा गणित

 

Patwari Strike राजस्व के काम होंगे प्रभावित

पटवारियों की हड़ताल (Patwari Strike) से किसानों और आम लोगों के राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। फसलों के भौतिक सत्यापन से लेकर किसान पंजीयन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र और जमीन से जुड़े कार्यों में देरी हो सकती है।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh E-Bus Service : रायपुर समेत चार शहरों में चलेंगी 240 ई-बसें, आज होगा करार

 

डिजिटल सर्वे पर भी असर Patwari Strike

हड़ताल के कारण डिजिटल फसल सर्वेक्षण, एग्रीस्टैक और किसान पंजीयन का काम धीमा पड़ सकता है। इसके अलावा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी करने के लिए राजस्व स्तर पर होने वाली प्रक्रिया भी प्रभावित होने की आशंका है। इन कामों में देरी (Patwari Strike) के चलते किसानों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Teacher Recruitment Exam : हाई कोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक, 3,946 पदों की भर्ती प्रभावित

इन मांगों पर अड़े पटवारी

राजस्व पटवारी संघ ने पीवी एप में फसलों के सत्यापन से जुड़ी तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। इसके साथ ही वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति देने और कार्रवाई वापस लेने की मांग भी रखी गई है। मांगों का निराकरण नहीं होने के कारण संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल (Patwari Strike) का निर्णय लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button