छत्तीसगढ़

Public Holiday Chhattisgarh  : 12 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल-कालेज, सरकारी दफ्तर और बैंक

Public Holiday Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में अगस्त महीने के दौरान त्योहारों के चलते कई सार्वजनिक अवकाश रहने वाले हैं। इसी क्रम में 12 अगस्त 2026 को हरेली तिहार के अवसर पर प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन शासकीय और निजी स्कूलों के साथ कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक भी बंद रहेंगे।

 

12 अगस्त को रहेगी सार्वजनिक छुट्टी

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हरेली तिहार के अवसर पर 12 अगस्त को अवकाश (Public Holiday Chhattisgarh) घोषित किया गया है। यह दिन बुधवार को पड़ रहा है। ऐसे में स्कूली बच्चों के साथ सरकारी कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी छुट्टी का लाभ मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाता है हरेली

छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत पूरे प्रदेश में हरेली तिहार पारंपरिक उत्साह (Public Holiday Chhattisgarh) के साथ मनाया जाता है। यह छत्तीसगढ़ का प्रमुख लोकपर्व है और इसका सीधा संबंध कृषि, किसान, पशुधन और प्रकृति से है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस दिन विशेष उत्साह देखने को मिलता है।

हरेली के अवसर पर किसान खेती में इस्तेमाल होने वाले औजारों जैसे हल, कुदाल और फावड़े की पूजा करते हैं। गाय-बैलों को भी सजाकर उनकी पूजा की जाती है। अच्छी फसल और सुख-समृद्धि की कामना के साथ घरों में पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है।

 

गेड़ी चढ़ने की भी रहती है परंपरा

हरेली तिहार (Public Holiday Chhattisgarh) पर गांवों में गेड़ी चढ़ने की परंपरा खास आकर्षण रहती है। बच्चे और युवा गेड़ी चढ़कर उत्सव का आनंद लेते हैं। कई स्थानों पर गेड़ी दौड़ और अन्य पारंपरिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है। इस दिन घरों के मुख्य दरवाजे पर नीम की पत्तियां लगाने की परंपरा भी है।

लोकमान्यता के अनुसार नीम की पत्तियां वातावरण को शुद्ध रखने और बीमारियों से बचाव का प्रतीक मानी जाती हैं। हरेली केवल एक त्योहार नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति और ग्रामीण जीवन की पहचान भी है। यह पर्व प्रकृति, पशुधन और खेती-किसानी के प्रति सम्मान का संदेश देता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button