छत्तीसगढ़

Raigarh Flood Alert : 17 बाढ़ प्रभावित गांवों पर रहेगी विशेष नजर, 24 घंटे चलेगी कंट्रोल रूम हेल्पलाइन

सक्रिय मानसून को देखते हुए बाढ़ प्रबंधन (Raigarh Flood Alert) और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए रायगढ़ जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। बैठक में राहत-बचाव, डेंगू नियंत्रण (Dengue Control), स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

17 बाढ़ प्रभावित गांवों की होगी विशेष मॉनिटरिंग

बैठक में हीराकुंड बांध के जलभराव से प्रभावित 17 गांवों (Raigarh Flood Alert) की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए गए। इन गांवों में जलस्तर पर लगातार नजर रखने, समय पर लोगों तक सूचना पहुंचाने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार रखने को कहा गया। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां पहले से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Raigarh Flood Alert   राहत शिविरों की भी तैयारी

रायगढ़ नगर निगम (Raigarh Municipal Corporation) क्षेत्र के सभी 48 वार्डों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और निगम के चारों जोन में विशेष प्रभारी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप, आपातकालीन टीम, नालों की सफाई और राहत-बचाव की सभी व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखने को कहा गया। साथ ही संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविरों के लिए सामुदायिक भवनों सहित उपयुक्त स्थानों को चिन्हित करने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

डेंगू और सर्पदंश पर स्वास्थ्य विभाग रहेगा हाई अलर्ट

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) को मानसून के दौरान पूरी तरह अलर्ट (Raigarh Flood Alert) रहने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के वार्ड क्रमांक 17, 19 और 20 में डेंगू नियंत्रण (Dengue Control) के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयां और एंटी स्नेक वेनम (Anti Snake Venom) उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि रोकने के लिए भी विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

24 घंटे संचालित होगी बाढ़ नियंत्रण हेल्पलाइन

कलेक्टर ने जिले में उपलब्ध नाव, मोटरबोट, लाइफ जैकेट, रस्सी और राहत सामग्री की समीक्षा करते हुए सभी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। आम नागरिकों की सहायता के लिए जिला बाढ़ (Raigarh Flood Alert) नियंत्रण हेल्पलाइन (Flood Control Helpline) 07762-223750 को 24 घंटे संचालित रखने और कर्मचारियों की चौबीसों घंटे ड्यूटी सुनिश्चित करने को कहा गया।

एसएसपी ने दिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त, त्वरित पुलिस सहायता और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी आपदा की सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button