रायगढ़क्राइम

Wife Murder Case : पत्नी की हत्या कर 4 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु में काट रहा था फरारी

Wife Murder Case पत्नी की बेरहमी से हत्या के बाद करीब चार महीने से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद तमिलनाडु भाग गया था और पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं कर रहा था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत पुलिस को यह सफलता मिली।

गांव पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा

मामला रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या का आरोपी कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा अपने गांव गुड़ाआमा इंचपारा पेलमा आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पत्नी की हत्या का अपराध दर्ज है और वह घटना के बाद से लगातार फरार था।

मारपीट के बाद हुई थी पत्नी की मौत

मृतिका ननकी बाई पहाड़ी कोरवा उम्र 30 वर्ष की मौत को लेकर कापू थाने में मर्ग जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मृतिका के पिता जीतन राम पहाड़ी कोरवा समेत प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य गवाहों के बयान लिए गए। बयानों में सामने आया कि 3 जून 2026 को आरोपी अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए इंचपारा से गुड़ाआमा की ओर ले जा रहा था।

गवाहों के मुताबिक गाड़ा घुटरा जंगल-पहाड़ी रास्ते के पास आरोपी ने पत्नी के साथ हाथ-मुक्का, डंडे और पत्थर से मारपीट की। महिला के सिर, गाल, चेहरे, आंख, पीठ, जांघ और कोहनी में गंभीर चोटें आई थीं। बाद में उसकी मौत हो गई।

Wife Murder Case पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी कापू भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने महिला की मौत को हत्यात्मक प्रकृति का बताया। इसके बाद मर्ग जांच में आरोपी के खिलाफ अपराध बनना पाए जाने पर कापू थाने में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) में Wife Murder Case दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

चार महीने से तमिलनाडु में छिपा था आरोपी

हत्या के बाद कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा लगातार फरार था। पुलिस को उसके तमिलनाडु में होने की जानकारी मिल रही थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन क्लीन हंट चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की थी।

पूछताछ में बताई हत्या की वजह

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह पत्नी ननकी बाई के साथ चावल खरीदने ग्राम घोघरा बाजार गया था। रास्ते में दोनों ने शराब का सेवन किया था। वापस लौटते समय गाड़ा घुटरा जंगल-पहाड़ी रास्ते के पास उसकी पत्नी नशे की हालत में रास्ते पर सो गई।

घर चलने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी के मुताबिक विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी के साथ हाथ-मुक्का और लकड़ी के डंडे से मारपीट की। इसके बाद पास पड़े पत्थर से उसके सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

गिरफ्तारी के डर से मोबाइल भी नहीं चलाया

आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद उसे गिरफ्तारी का डर था। इसी वजह से वह तमिलनाडु भाग गया और पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। आरोपी के पास आधार कार्ड भी नहीं होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने आरोपी कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा को गिरफ्तार कर लिया है। Wife Murder Case में घटना में इस्तेमाल किया गया पत्थर और डंडा भी पुलिस ने जब्त किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button