Battery Businessman Suicide Case  :  बैटरी कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर खुद लगा ली फांसी 

By admin
5 Min Read
Battery Businessman Suicide Case 

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में  (Battery Businessman Suicide Case) शुक्रवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बैटरी कारोबारी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाने में जहर दिया, फिर खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में कमरे से कीटनाशक का डिब्बा और खाने-पीने का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद मकान को सील कर दिया है।

आठ महीने से किराये के मकान में रह रहा था परिवार

पुलिस के मुताबिक, संजय नगर निवासी सय्यद उमेर अली के मकान में सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू पिछले करीब आठ महीने से किराये पर रह रहा था। उसके साथ पत्नी राबिया, बेटा इरशाद अली (19), बेटी शाहिदा (17) और इरशाबा बेगम (16) रहती थीं। शाहिद पुरानी बैटरियों की खरीद-बिक्री का कारोबार करता था, जबकि उसका बेटा एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

परिवार 8 महीने पहले किराए के मकान में रहने आया था।

घर से बदबू आने पर हुआ खुलासा

गुरुवार शाम के बाद से परिवार का कोई सदस्य बाहर दिखाई नहीं दिया। शुक्रवार को भी पूरे दिन घर का दरवाजा बंद रहा। पड़ोसियों ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। रात करीब 10 बजे घर के भीतर से सड़न की बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई।

टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे के अंदर का दृश्य (Battery Businessman Suicide Case)  देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग बडी संख्या में इकट्‌ठा हो गए।

पत्नी और बच्चों के शव जमीन पर, कारोबारी फंदे पर लटका मिला

पुलिस ने देखा कि शाहिद का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी, बेटा और दोनों बेटियों के शव जमीन पर पड़े थे। सभी के मुंह से झाग निकल रहा था। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को आशंका है कि परिवार को पहले जहर दिया गया और उसके बाद शाहिद ने आत्महत्या कर ली।

हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

कमरे से मिला कीटनाशक का डिब्बा

घटनास्थल (Battery Businessman Suicide Case)  की जांच के दौरान पुलिस को कमरे से खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा मिला है। इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि खाने में जहर मिलाकर पत्नी और बच्चों को खिलाया गया। इसके बाद आरोपी ने खुद फांसी लगा ली।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

Battery Businessman Suicide Case बिहार का रहने वाला था परिवार

पुलिस (Battery Businessman Suicide Case)  के अनुसार, मृतक शाहिद मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। उसका भाई जहीर अली रायपुर के कुकरीपारा क्षेत्र में रहता है। उसी ने पांचों शवों की पहचान की। पुलिस मकान मालिक और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

बेटियों के नहीं दिखने पर पड़ोसियों को हुआ शक

स्थानीय लोगों ने बताया कि शाहिद की दोनों बेटियां पहली मंजिल पर रहने वाले दूसरे किरायेदारों के यहां अक्सर आती-जाती थीं। गुरुवार रात के बाद जब वे दिखाई नहीं दीं और शुक्रवार को भी घर का दरवाजा नहीं खुला, तब लोगों को संदेह हुआ। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो मकान मालिक को बुलाया गया और पुलिस (Battery Businessman Suicide Case)  को सूचना दी गई।

सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाने में जहर दे दिया। खुद भी फांसी लगा ली।

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

पुलिस ने पांचों शवों (Battery Businessman Suicide Case)  को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, विसरा जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हत्या और पारिवारिक परिस्थितियों समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading