Train Cancelled Alert : ट्रेन में सफर करने से पहले देख लें ये लिस्ट, कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं हुई रद
Train Cancelled Alert दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग का काम सितंबर और अक्टूबर 2026 में किया जाएगा। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी 17 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी।
इनमें इतवारी-टाटानगर, टाटानगर-बिलासपुर, बिलासपुर-टाटानगर, नांदेड़-सांतरागाछी, हटिया-दुर्ग, बिलासपुर-बक्सर और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे देरी (Train Cancelled Alert ) से रवाना होगी।
चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं लाइन का काम
रेल प्रशासन के मुताबिक, रेल यात्रियों (Train Cancelled Alert ) को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधोसंरचना विकास का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग से संबंधित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य अलग-अलग चरणों में होगा। इस दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसका सीधा असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : Roop Kumari Choudhary : सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी
इतवारी-टाटानगर और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द
25, 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को 18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
इसी तरह 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द (Train Cancelled Alert ) रहेगी।
नांदेड़, सांतरागाछी और एलटीटी की ट्रेनें भी प्रभावित
28 सितंबर और 12 अक्टूबर को 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होगा।
29 सितंबर को 01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस और 1 अक्टूबर को 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
यह भी पढ़ें : NMLTALAIPALLI एनएमएल तलईपल्ली में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हटिया-दुर्ग और बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रद्द
1 और 13 अक्टूबर को 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस तथा 2 और 14 अक्टूबर को 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9 अक्टूबर को 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस और 10 अक्टूबर को 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10 अक्टूबर को 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस और 12 अक्टूबर को 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
यह भी पढ़ें : Trisha Krishnan Saree Look : CM विजय के कार्यक्रम में मां की साड़ी पहनकर पहुंचीं तृषा, खुद किया मेकअप
दुरंतो एक्सप्रेस का भी परिचालन रद्द
13 अक्टूबर को 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस और 14 अक्टूबर को 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
1 अक्टूबर को आरा और दुर्ग से रवाना होने वाली 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस भी रद्द (Train Cancelled Alert ) रहेगी।
यह भी पढ़ें : Independence Day Celebration : जिंदल स्टील में गूंजा राष्ट्रगौरव, तिरंगे की शान के साथ लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
उत्कल एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी Train Cancelled Alert
30 सितंबर तथा 1 और 12 अक्टूबर को 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।
यह भी पढ़ें : Khairagarh Kopro Talab Accident : तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, कोपरो गांव में पसरा मातम
गीतांजलि एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चलेगी
13 अक्टूबर को 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस (Train Cancelled Alert ) अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि इन तारीखों में यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति जरूर जांच लें। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निर्धारित तारीखों पर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव रहेगा।











