क्राइम

Khairagarh Kopro Talab Accident : तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, कोपरो गांव में पसरा मातम

छुईखदान क्षेत्र के कोपरो गांव में दर्दनाक हादसा, पांच और छह वर्षीय बच्चों की तालाब में डूबने से मौत; घटना के बाद गांव में शोक की लहर।

Khairagarh Kopro Talab Accident खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान क्षेत्र के कोपरो गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पांच वर्षीय युग पिता खेलावन श्रीवास और छह वर्षीय सूर्या पिता दिनेश पटेल के रूप में हुई है। दोनों बच्चों की मौत की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब तक पहुंच गए थे। इसी दौरान दोनों तालाब में डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।

कोपरो तालाब हादसा (Khairagarh Kopro Talab Accident) सामने आने के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। दोनों बच्चों के परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो घरों में चीख-पुकार मच गई।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में मातम

दो मासूम बच्चों की एक साथ मौत से कोपरो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की खबर सुनकर ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया। बच्चों की मौत से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

मासूम बच्चों की मौत (Khairagarh Kopro Talab Accident) से दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। ग्रामीणों ने परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

Khairagarh Kopro Talab Accident पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस घटनास्थल से संबंधित जानकारी लेने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों बच्चे किस तरह तालाब तक पहुंचे और किस परिस्थिति में डूबे।

पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होंगे अन्य तथ्य

एडिशनल एसपी रूपेश कुमार डाडेण ने बताया कि कोपरो गांव के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल कोपरो तालाब हादसे (Khairagarh Kopro Talab Accident) के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button