बड़ी खबर

Mahtari Vandan Yojana Chhattisgarh : महतारी वंदन योजना में जुड़ेंगी 65 हजार अविवाहित महिलाएं

Mahtari Vandan Yojana Chhattisgarh राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ने जा रहा है। योजना में अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी शामिल करने की तैयारी है। प्रदेशभर में ऐसी करीब 65 हजार महिलाएं होने का प्रारंभिक अनुमान है। नई श्रेणी की महिलाओं को योजना से जोड़ने पर राज्य सरकार पर सालाना करीब 78 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 15 अगस्त को इसकी घोषणा किए जाने की संभावना है।

65 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ

महिला एवं बाल विकास विभाग ने 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को योजना में शामिल करने के लिए प्रारंभिक गणना की है। इसमें प्रदेशभर में करीब 65 हजार महिलाएं सामने आई हैं। हालांकि, इन महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए पात्रता के नियमों को लेकर अभी मंथन चल रहा है। योजना का दायरा बढ़ाने (Mahtari Vandan Yojana Chhattisgarh) से बड़ी संख्या में ऐसी महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने का रास्ता साफ होगा, जो वर्तमान में योजना की पात्रता श्रेणी में शामिल नहीं हैं।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

78 करोड़ रुपये का बढ़ेगा वार्षिक भार

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, करीब 65 हजार महिलाओं को योजना (Mahtari Vandan Yojana Chhattisgarh) से जोड़ने पर राज्य सरकार को हर महीने लगभग 6.50 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देनी होगी। इस हिसाब से सालाना करीब 78 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग में नई श्रेणी की महिलाओं को योजना से जोड़ने के लिए पात्रता के नियमों को सरल बनाने के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। विभागीय स्तर पर प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

 

Mahtari Vandan Yojana Chhattisgarh 15 अगस्त को घोषणा की संभावना

विगत दिनों महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने के संकेत दिए थे। इसके बाद विभाग में इस दिशा में मंथन तेज हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को नई श्रेणी की महिलाओं को योजना में शामिल करने की घोषणा किए जाने की संभावना है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी अंतिम निर्णय राज्य सरकार को लेना है। पात्रता और आवेदन से संबंधित नियम घोषणा के बाद ही स्पष्ट होंगे।

 

अब तक जारी हो चुकी 30 किस्तें

महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana Chhattisgarh) की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को वर्चुअल माध्यम से की थी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। इसमें विवाहित महिलाओं के साथ विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। अब तक योजना की 30 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। सरकार की ओर से कुल 19,444.33 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं के खातों में भुगतान की जा चुकी है।

 

बेटियों की पढ़ाई से स्वरोजगार तक में उपयोग

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का महिलाएं अलग-अलग जरूरतों के लिए उपयोग कर रही हैं। कई महिलाएं अपनी बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में राशि जमा कर रही हैं। वहीं कुछ महिलाएं सिलाई मशीन खरीदकर सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों के माध्यम से आय अर्जित कर रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक डा. रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को लेकर प्रारंभिक गणना की गई है। हालांकि, योजना में इन्हें शामिल करने का अंतिम निर्णय राज्य सरकार को करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button