बड़ी खबर

FSSAI Rules : जटिल नियमों से परेशान व्यापारी, CAIT ने चिराग पासवान से मांगी बड़ी राहत

Raigarh News : खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI Rules) के मौजूदा नियमों को लेकर देशभर के छोटे और मध्यम व्यापारियों में बढ़ती नाराजगी के बीच कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री Chirag Paswan को ज्ञापन सौंपकर नियमों में व्यावहारिक सुधार की मांग की है। रायगढ़ के व्यापारियों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने और व्यापारियों को अनावश्यक प्रशासनिक बोझ से राहत देने की मांग उठाई है।

बार-बार लाइसेंस नवीनीकरण से बढ़ रही परेशानी

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने कहा कि FSSAI लाइसेंस (FSSAI Rules) के बार-बार नवीनीकरण और अनिवार्य प्रशिक्षण प्रक्रियाओं के कारण छोटे एवं मध्यम व्यापारियों का समय और धन दोनों खर्च हो रहे हैं। उनका कहना है कि यदि व्यवसाय के स्वरूप या पते में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता है, तो लाइसेंस को आजीवन वैध किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था व्यापार सुगमता के बजाय अतिरिक्त प्रशासनिक दबाव पैदा कर रही है, जिससे छोटे कारोबारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

व्यापारियों ने रखी दो प्रमुख मांगें

रायगढ़ के प्रमुख व्यापारी नेताओं रामनिवास मोड़ा, पवन बसंतानी, संतोष अग्रवाल, किशोर तलरेजा, महेश जेठानी और मनीष उदासी ने कहा कि व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने का अवसर मिलना चाहिए, न कि जटिल प्रक्रियाओं में उलझाया जाना चाहिए।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

व्यापारियों ने मुख्य रूप से दो मांगें रखी हैं—

  • व्यवसाय में कोई बड़ा बदलाव न होने तक FSSAI लाइसेंस को Lifetime Validity प्रदान की जाए।
  • केवल सीलबंद एवं ब्रांडेड खाद्य उत्पाद बेचने वाले व्यापारियों को FoSTaC प्रशिक्षण की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए।

उनका तर्क है कि ऐसे व्यापारी खाद्य उत्पादन या प्रसंस्करण का कार्य नहीं करते, इसलिए उन पर समान नियम लागू करना व्यावहारिक नहीं है।

(FSSAI Rules) रायगढ़ के व्यापारिक जगत ने किया समर्थन

इस अभियान को रायगढ़ के व्यापारिक समुदाय (FSSAI Rules) का व्यापक समर्थन मिला है। सुनील अग्रवाल, संजय रातेरिया, रवि सूखेजा, कमलेश मोटवानी, प्रमोद अग्रवाल, सत्यराम साहू, हितेश बत्ता, सुरेश रोड़ा, भारत बलेचा, त्रिलोक आहूजा, अभिषेक गुप्ता, विजय खत्री और प्रकाश मेहनी सहित कई व्यापारियों ने कहा कि यदि केंद्र सरकार इन सुझावों पर सकारात्मक निर्णय लेती है तो हजारों छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। व्यापारियों का मानना है कि खाद्य सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए भी नियमों को अधिक व्यापार-अनुकूल बनाया जा सकता है।

चिराग पासवान से सकारात्मक पहल की उम्मीद

CAIT प्रतिनिधियों (FSSAI Rules) ने विश्वास जताया है कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेंगे और व्यापार सुगमता बढ़ाने के लिए आवश्यक सुधारों पर विचार करेंगे। उनका कहना है कि देश की अर्थव्यवस्था में छोटे और मध्यम व्यापारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी व्यावहारिक समस्याओं का समाधान आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button