छत्तीसगढ़रायगढ़

Independence Day Celebration : जिंदल स्टील में गूंजा राष्ट्रगौरव, तिरंगे की शान के साथ लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Independence Day Celebration रायगढ़ स्थित जिंदल स्टील लिमिटेड के संयंत्र में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना के साथ मनाया गया। पोलो मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिंदल स्टील लिमिटेड के वेंकटेश जिंदल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

Independence Day Celebration

यह भी पढ़ें :  Mahtari Vandan Yojana Chhattisgarh : महतारी वंदन योजना में जुड़ेंगी 65 हजार अविवाहित महिलाएं

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

देश के विकास में स्टील की भूमिका पर जोर

ध्वजारोहण के बाद वेंकटेश जिंदल ने स्वतंत्रता संग्राम (Independence Day Celebration) के वीरों को नमन किया। उन्होंने कहा कि पिछले 80 वर्षों में भारत ने विकास की लंबी यात्रा तय की है। भविष्य को लेकर भी वे आशान्वित हैं। उन्होंने कहा कि जिंदल स्टील के लिए स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

 

उन्होंने कहा कि रायगढ़ संयंत्र में तैयार होने वाला स्टील भारत की विकास यात्रा का अहम हिस्सा है। सड़क, रेलवे, पुल, इमारत और उद्योग सहित विकास के विभिन्न क्षेत्रों में जिंदल स्टील का योगदान है। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश निर्माण में प्रत्येक सदस्य की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “हम मिलकर भारत का निर्माण कर रहे हैं। हम जिंदल हैं स्टील आफ इंडिया।

यह भी पढ़ें : Raipur Hotel Murder : होटल के कमरे में प्रेमिका की हत्या के बाद युवक ने खुद का गला रेता, हालत गंभीर

सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

वेंकटेश जिंदल ने कर्मचारियों को सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा से अधिक महत्वपूर्ण कोई लक्ष्य या समय-सीमा नहीं हो सकती। कर्मचारियों से स्वयं के साथ अपने साथियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की गई।

उन्होंने बदलती तकनीक के साथ लगातार सीखने और खुद को अपडेट रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्टील निर्माण की तकनीक तेजी से बदल रही है। ऐसे में वरिष्ठ कर्मचारियों का अनुभव और युवा स्टील मेकर्स के नए विचार मिलकर बेहतर परिणाम दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Baramkela Rangadih Road News  :  3 किमी का कच्चा रास्ता बदहाल, बारिश में फंसे रंगाडीह के ग्रामीण

 

साफ-सुथरा संयंत्र ही सुरक्षित संयंत्र

उन्होंने संयंत्र की स्वच्छता और सुव्यवस्था को भी सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि साफ-सुथरा संयंत्र ही सुरक्षित संयंत्र होता है। कर्मचारियों से ईमानदारी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और कंपनी के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया गया।

 

यह भी पढ़ें : Jindal Adarsh Gramya Bharti : जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती में वार्षिक उत्सव का शानदार आयोजन

ओपी जिंदल के विजन को किया याद Independence Day Celebration

समारोह (Independence Day Celebration) में समूह के संस्थापक चेयरमैन बाऊजी ओपी जिंदल को भी याद किया गया। वेंकटेश जिंदल ने कहा कि उन्हें भारत और भारतीय उद्योग की क्षमता पर अटूट विश्वास था। उनके विजन को आगे बढ़ाते हुए चेयरमैन नवीन जिंदल अपने नेतृत्व से कंपनी के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने सभी से सुरक्षित रहते हुए एक-दूसरे का सहयोग करने और मजबूत, खुशहाल एवं समावेशी भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

 

यह भी पढ़ें : SBI Clerk Recruitment 2026 : SBI में 1538 पदों पर भर्ती, 64 हजार रुपये तक सैलरी, इस तारीख तक करें आवेदन

तिरंगे के सम्मान में नवीन जिंदल के संघर्ष को किया याद

रायगढ़ संयंत्र के कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day Celebration) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिंदल स्टील की शक्ति उसके नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक तिरंगे में निहित है। उन्होंने चेयरमैन नवीन जिंदल के उस संघर्ष को याद किया, जिसके बाद प्रत्येक भारतीय को पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार मिला। उन्होंने बताया कि करीब एक दशक चले कानूनी संघर्ष के बाद 23 जनवरी 2004 को सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय ने प्रत्येक भारतीय को तिरंगा फहराने का मौलिक अधिकार प्रदान किया।

यह भी पढ़ें : Bus Stuck On Bridge  : टल गया बड़ा हादसा, बीच पुल में फंसी थी यात्रियों से भरी बस, देखें वीडियो

कर्मचारियों को बताया कंपनी की सबसे बड़ी ताकत

रॉय ने संस्थापक चेयरमैन ओपी जिंदल (Independence Day Celebration) के विचार “कर्म ही पूजा है और देश सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” को याद किया। उन्होंने कहा कि कंपनी केवल स्टील का उत्पादन नहीं कर रही, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव मजबूत करने में भी योगदान दे रही है।उन्होंने कहा कि कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी उसकी मशीनें नहीं, बल्कि निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने वाले कर्मचारी और उनके परिवार हैं।

यह भी पढ़ें : Barbati Farming : मचान विधि से करें बरबटी की खेती, मिलेगा बंपर फायदा

 

देशभक्ति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह (Independence Day Celebration) में जिंदल स्टील परिवार के सदस्यों के साथ ओपी जिंदल स्कूल, रायगढ़ और जिंदल आशा के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

सुरक्षा विभाग के के-9 डॉग स्क्वाड ने भी रोमांचक डाग शो प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। समारोह (Independence Day Celebration) में जिंदल स्टील लिमिटेड परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें : Jindal Adarsh Gramya Bharti : जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती में वार्षिक उत्सव का शानदार आयोजन

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button