SBI Clerk Recruitment 2026 : SBI में 1538 पदों पर भर्ती, 64 हजार रुपये तक सैलरी, इस तारीख तक करें आवेदन
बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क यानी जूनियर एसोसिएट के 1538 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में पढ़ रहे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 64,480 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
बैंक में नौकरी (SBI Clerk Recruitment 2026) करना लाखों युवाओं का सपना होता है। ऐसे उम्मीदवारों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बड़ा मौका दिया है। एसबीआई ने क्लर्क यानी जूनियर एसोसिएट के 1538 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 27 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Delhi Capitals News : दादा और युवी बदलेंगे DC की किस्मत! IPL 2027 से पहले होगा बड़ा बदलाव
27 अगस्त तक करें आवेदन
एसबीआई क्लर्क भर्ती (SBI Clerk Recruitment 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 1538 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स-सर्विसमैन और डीएक्सएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
यह भी पढ़ें : Jindal Adarsh Gramya Bharti : जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती में वार्षिक उत्सव का शानदार आयोजन
छत्तीसगढ़ में 26 पद SBI Clerk Recruitment 2026
एसबीआई ने अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के लिए पदों (SBI Clerk Recruitment 2026) का विवरण भी जारी किया है। इसमें छत्तीसगढ़ के लिए 26 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 88, बैंगलोर में 120, भोपाल में 134, ओडिशा में 111, राजस्थान में 106, महाराष्ट्र में 165 और गुजरात में सबसे ज्यादा 289 पद हैं।
अन्य क्षेत्रों में पश्चिम बंगाल में 55, उत्तर प्रदेश में 31, तमिलनाडु में 65, तेलंगाना में 32, असम में 39, झारखंड में 133 और बिहार में 12 पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Adani Foundation Coaching Center :- तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 का चयन
ग्रेजुएशन जरूरी SBI Clerk Recruitment 2026
जूनियर एसोसिएट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवारों को यह योग्यता 31 दिसंबर 2026 तक हासिल करनी होगी। भर्ती (SBI Clerk Recruitment 2026) की खास बात यह है कि ऐसे विद्यार्थी जो अभी ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में पढ़ रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें निर्धारित समय तक अपनी परीक्षा पास करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
यह भी पढ़ें : OP Jindal Jayanti : सेवा, संस्कार और संकल्प के साथ मनी ओपी जिंदल की 96वीं जयंती, शहर से गांव तक हुए सेवा के आयोजन
21 से 28 साल होनी चाहिए उम्र
एसबीआई क्लर्क भर्ती (SBI Clerk Recruitment 2026) के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन वर्ष, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है।
यह भी पढ़ें : CG Teacher Eligibility Test News : 75 हजार शिक्षकों पर टीईटी का संकट, इतने दिनों में पास करना जरूरी
64,480 रुपये तक सैलरी
एसबीआई जूनियर एसोसिएट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा। भर्ती के तहत वेतनमान 24,050 रुपये से 64,480 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित किया गया है। इस भर्ती के जरिए बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को सरकारी बैंक में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें : Bango Dam Flood Alert : कभी भी खुल सकते हैं बांगो डेम के गेट, हसदेव-महानदी किनारे 4 जिलों में बढ़ेगा जलस्तर
तीन चरणों में होगा चयन
एसबीआई क्लर्क भर्ती (SBI Clerk Recruitment 2026) में उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से तीन चरण शामिल हैं
- प्रीलिम्स परीक्षा
- मेन्स परीक्षा
- स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा
उम्मीदवारों को भर्ती के सभी चरणों में निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा। अंतिम चयन संबंधित प्रक्रिया और पात्रता शर्तों के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : CG Teacher Eligibility Test News : 75 हजार शिक्षकों पर टीईटी का संकट, इतने दिनों में पास करना जरूरी
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बैंक की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवार को अपना नाम, पासवर्ड और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज कर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी भरनी होगी।
आवेदक को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे। इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर फार्म जमा करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखना बेहतर होगा।
यह भी पढ़ें : CG Excise Officer Suspended : शराब दुकानों में मनमानी पड़ी भारी, दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित
आवेदन से पहले नियम जरूर देखें
एसबीआई क्लर्क भर्ती (SBI Clerk Recruitment 2026) में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में दी गई पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा प्रक्रिया और दस्तावेजों से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी प्रभावित हो सकती है।











