रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस (Lailunga Murder Case) ने महज 72 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए मृतक के ही दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। लैलूंगा मर्डर केस में पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, घटनास्थल से मिले सुराग और पुलिस डॉग ‘रूबी’ की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। आरोपी ने आपसी विवाद के दौरान घरेलू शील पत्थर से सिर और गर्दन पर वार कर युवक की हत्या कर दी थी।
Lailunga Murder Case घर की परछी में मिला था युवक का शव
पुलिस के अनुसार 12 जुलाई 2026 की रात ग्राम भकुर्रा आवासपारा निवासी गोरखनाथ चौहान (65) ने थाना लैलूंगा में सूचना दी कि उनके 23 वर्षीय पुत्र रामनाथ उर्फ सोनू चौहान का शव घर की परछी में पड़ा है। शव के पास भारी शील पत्थर पड़ा हुआ था, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई गई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर में विवाद करता था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया।
घटनास्थल से मिले गमछे और ‘रूबी’ ने सुलझाया Lailunga Murder Case
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक गमछा मिला, जिसे महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया। इसके बाद पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद ली गई। डॉग मास्टर वीरेंद्र अनंत ने पुलिस डॉग ‘रूबी’ को घटनास्थल से मिले सुराग सूंघाए। पुलिस ने कई संदिग्धों को लाइन में खड़ा किया, लेकिन पुलिस डॉग रूबी (Lailunga Murder Case) सीधे मृतक के दोस्त भुवनेश्वर यादव तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद, शील पत्थर से कर दी हत्या
पूछताछ में आरोपी भुवनेश्वर यादव ने अपना अपराध (Lailunga Murder Case) स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि घटना वाले दिन वह और रामनाथ साथ बैठकर खाना खा रहे थे और शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखे भारी शील पत्थर से रामनाथ के सिर और गर्दन पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए।
हत्या का मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
पुलिस ने आरोपी भुवनेश्वर यादव (26), निवासी ग्राम भकुर्रा, थाना लैलूंगा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुका है। हत्या की इस गुत्थी (Lailunga Murder Case) को सुलझाने में वैज्ञानिक जांच, फोरेंसिक साक्ष्य और डॉग स्क्वाड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी ने टीम और डॉग मास्टर को किया सम्मानित करने का ऐलान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने हत्या के मामले का त्वरित खुलासा करने पर थाना प्रभारी गिरधारी साव, लैलूंगा पुलिस टीम और पुलिस डॉग ‘रूबी’ की सराहना की। उन्होंने डॉग मास्टर आरक्षक वीरेंद्र अनंत को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।
Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






