Bird Flu Confirmed : सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिंदा दफनाए गए सैकड़ों पक्षी

4 Min Read
Bird Flu Confirmed

Bilaspur News : बिलासपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू (Bird Flu Confirmed) फैलने की पुष्टि हो गई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान आनंद नगर भोपाल स्थित लैब से आई रिपोर्ट में एवियन इन्फ्लूएंजा एच5एन1 वायरस की पहचान होने के बाद पोल्ट्री फार्म में जिंदा मुर्गा-मुर्गियों, चूजे, अंडा आदि को दफनाया जा रहा है। इसके लिए नौ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जिसने मंगलवार रात से काम शुरू कर दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल भी स्थिति का जायजा लेने शाम को पोल्ट्री फार्म पहुंचे।

कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में पक्षियों में बर्ड फ्लू (Bird Flu Confirmed) के लक्षण 18 मार्च को ही दिखने शुरू हो गए थे। पक्षी एक-एक कर मरने लगे थे और सोमवार तक पांच हजार से अधिक पक्षियों की मौत हो चुकी थी। लगातार मौतों के बाद पोल्ट्री फार्म के प्रबंधक डा. संजय राज ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

मंगलवार की सुबह रायपुर से डा. नलिनी, डा. अर्पणा समेत विशेषज्ञों की टीम सीधे पोल्ट्री फार्म पहुंची। वहीं, मृत पक्षियों के सैंपल को जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान की लैब भेजा गया था। वहां से आई रिपोर्ट में बर्ड फ्लू (Bird Flu Confirmed) एच5एन1 इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हुई है।

संयुक्त संचालक डा. जीएसएस तंवर ने पोल्ट्री फार्म के मुर्गा-मुर्गियों, चूजे, अंडे, दाना और बोरियों को नष्ट करने के लिए नौ सदस्यीय टीम का गठन किया है। मंगलवार शाम सात बजे टीम के सदस्य पीपीई किट पहनकर पोल्ट्री फार्म पहुंचे और गड्ढे खोदकर जिंदा एवं मृत दोनों पक्षियों को रासायनिक तत्वों के साथ दफनाया गया। साथ ही पूरे फार्म को सैनिटाइज किया गया है।

छह हजार से अधिक मुर्गी-मुर्गियां, चूजे और बतख

सरकारी पोल्ट्री फार्म में मुर्गा-मुर्गियों के लेयर, ब्रायलर, बैकयार्ड पोल्ट्री बर्ड प्रजातियां शामिल हैं। इसके अलावा 350 से अधिक बतख, बटेर, कबूतर और सैकड़ों चूजे भी पालन के लिए रखे गए थे। बर्ड फ्लू (Bird Flu Confirmed) की पुष्टि के बाद इन सभी को नष्ट किया जाएगा। साथ ही आसपास के सभी पक्षियों को मारने का अभियान भी शुरू किया जाएगा।

फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

Bird Flu Confirmed कीटाणुशोधन टीम में ये हैं शामिल

बर्ड फ्लू (Bird Flu Confirmed) की पुष्टि के बाद पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के संयुक्त संचालक डा. जीएसएस तंवर ने तत्काल रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है। इसमें डा. आरके तिवारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। टीम में डा. आनंद रघुवंशी, एसके राठौर, फहीम खान, परिचारक गौकरण कौशिक, गौरीशंकर पटेल, जनक कौशिक, पुरुषोत्तम कौशिक और अजय लोधी शामिल हैं।

एक किमी का दायरा संक्रमित क्षेत्र घोषित

बिलासपुर  कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर पोल्ट्री फार्म से एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया है। इसके अलावा 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस क्षेत्र में रखा गया है। (Bird Flu Confirmed) को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान में पुलिस, राजस्व, ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत की टीमों को भी शामिल किया गया है।

5 हजार मुर्गा-मुर्गियों को नष्ट कर दिया गया है।

क्रय-विक्रय और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध

सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों के क्रय-विक्रय और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। आदेश में पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी और जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे चेकपोस्ट स्थापित कर पोल्ट्री पक्षियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखें। (Bird Flu Confirmed) के मद्देनजर अन्य क्षेत्रों में भी पोल्ट्री मूवमेंट पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading