बड़ी खबर

Sarangarh Road Accident : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल, 5 रायगढ़ रेफर

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे (Sarangarh Road Accident) में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायगढ़ रेफर किया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सीपीएम कॉलेज के पास हुई। पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

चंद्रहासिनी माता के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले के बागबहरा क्षेत्र से करीब 25 लोग पिकअप में सवार होकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी माता के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु पिकअप से वापस लौट रहे थे।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

इसी दौरान सारंगढ़ में सीपीएम कॉलेज के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे (Sarangarh Road Accident) के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

 

यह भी पढ़ें : Jonk River Accident  :  कार-बाइक की भिड़ंत, रेलिंग तोड़ जोंक नदी में गिरी कार, 1 की मौत

 

पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक पिकअप आगे जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार कई लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे (Sarangarh Road Accident) के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना में शामिल वाहनों को अपने कब्जे में लिया।

दो श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल

हादसे में उमेश दीवान (14) और भुवनेश्वरी दीवान (40) की मौत हो गई। वहीं चेतन ठाकुर (15), हेमलाल दीवान (32), अंजलि दीवान (18), केशव राम पटेल (50), होलेश्वर ठाकुर (35), कामिनी दीवान (28), योगेश दीवान (32), कुसुम ठाकुर (17), वीर पटेल (13), रूपलाल पटेल (35), रूपलाल पटेल की बेटी, ओम बाई ठाकुर (34), केशव पटेल (50), फलीस ठाकुर (34) और टेक सिंह ध्रुव (25) घायल हुए हैं।

घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। इनमें पांच लोगों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। हादसे (Sarangarh Road Accident) में दो लोगों की मौत से श्रद्धालुओं के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें :Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में आज छह जिलों में रेड अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

ट्रक चालक गिरफ्तार, वाहन पुलिस के कब्जे में

घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में शामिल ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के समय ट्रक की गति कितनी थी और टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। हादसे (Sarangarh Road Accident) को लेकर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें :Dongargarh Leopard : रात में प्रज्ञागिरी पर घूमता दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल; दहशत में लोग

दर्शन के बाद लौटते समय हुआ हादसा

श्रद्धालु चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी माता के दर्शन के बाद वापस बागबहरा क्षेत्र लौट रहे थे। इसी दौरान सारंगढ़ में सीपीएम कॉलेज के पास यह हादसा हो गया। अचानक हुई टक्कर के बाद पिकअप में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

सड़क हादसे (Sarangarh Road Accident) के बाद स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button