छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में व्यापक ‘साइबर जागरूकता अभियान’ चलाया जा रहा है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जिले के लगभग 20 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर 2,800 लोगों को जागरूक किया गया।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि ऐप्स को आधिकारिक स्रोतों से ही डाउनलोड करने की अपील।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06

साइबर ठगी होने पर तत्काल टोल-फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील।

बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम नागरिकों को डिजिटल ठगी से सुरक्षित रखने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में व्यापक ‘साइबर जागरूकता अभियान’ चलाया जा रहा है। 15 अगस्त से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले के सभी थानों और चौकियों की पुलिस टीमें ग्रामीण अंचलों तक पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। बता दें कि यह अभियान 7 अलग-अलग थीम में संपन्न होगा, और अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में प्रयोग की जा रही ऐप्स के संबंध में जागरूकता अभियान जारी है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Oplus_131072

इस अभियान के तहत एसएमएस अथवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम या किसी अनजान स्रोत से मिली .apk लिंक को टच न करने, .apk फाइल को कभी भी डाउनलोड या इंस्टॉल न करने, साथ ही मोबाइल ऐप्स को हमेशा आधिकारिक स्रोतों—जैसे एंड्रॉइड के लिए गूगल प्ले स्टोर और आईफोन के लिए ऐप स्टोर—से ही डाउनलोड करने की अपील की गई है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10

आज जिले के सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों, साप्ताहिक बाजारों, कॉलेजों, स्कूलों, बैंकों सहित जिले के समस्त थानों और चौकियों के अलग-अलग 20 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर साइबर जागरूकता फैलाई गई। इसमें साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ईमेल, वित्तीय धोखाधड़ी, फिशिंग, वित्तीय प्रलोभन, ओटीपी और पिन सहित कई बिंदुओं पर जिले के लगभग 2,800 लोगों को जागरूक किया गया।

साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल टोल-फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा शिकायत दर्ज कराते समय आवश्यक जानकारियां, जिनमें व्यक्तिगत जानकारी और फोन नंबर, बैंक खाता नंबर, घटना की दिनांक, ठगी गई कुल राशि, ठगी करने वाले का फोन नंबर और बैंक ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट साक्ष्य के रूप में साथ रखने की भी अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button