क्राइमबड़ी खबर

Andhra Pradesh Bus Accident : भीषण टक्कर के बाद धधकी बस, 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल

Andhra Pradesh Bus Accident : आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में गुरुवार सुबह (Andhra Pradesh Bus Accident) एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया। रायवरम के पास स्लैब खदान क्षेत्र के निकट एक निजी ट्रैवल्स बस और टिपर लॉरी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बस में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया।

इस दर्दनाक हादसे (Andhra Pradesh Bus Accident) में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए। हादसे में 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़े : Moharenga Nature Safari : प्रकृति की गोद में रोमांच, मोहरेंगा में जिप्सी सफारी और कॉटेज सुविधा शुरू

बाहर निकलने का नहीं मिला मौका Andhra Pradesh Bus Accident

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना देर रात या तड़के सुबह के समय हुई, जब हरिकृष्णा ट्रेवल्स की एक प्राइवेट बस तेलंगाना के निर्मल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की ओर जा रही थी। रायवरम के पास खदान क्षेत्र में अचानक सामने से आ रही टिपर लॉरी से बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि यात्रियों को संभलने या बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि ज्यादा लोगों को बचाया नहीं जा सका। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

आंध्र प्रदेश में बस और टिपर ट्रक में जोरदार टक्कर. (photo: ITG)

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या Andhra Pradesh Bus Accident

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही उन्होंने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए हैं।

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

ये भी पढ़े : Dragon Fruit Farming Profit : ड्रेगन फ्रूट की उन्नत खेती से प्रति एकड़ 1.25 लाख की कमाई

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button