छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Plane Crash Rumor : छत्तीसगढ़ में विमान हादसे की खबर, प्रशासन ने दिनभर चलाया सर्च ऑपरेशन, फिर…!

Chhattisgarh News : सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को विमान हादसे की अफवाह (Chhattisgarh Plane Crash Rumor) ने अचानक प्रशासनिक तंत्र और ग्रामीणों को सतर्क कर दिया। दोपहर के समय फैली इस खबर ने देखते ही देखते शंकरपुर और आसपास के गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय हो गई और संभावित दुर्घटनास्थल की तलाश में जंगलों की खाक छाननी शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, लखनपुर के नवापारा क्षेत्र के ऊपर से एक विमान (Chhattisgarh Plane Crash Rumor)काफी नीचे उड़ान भरते हुए गुजरा। उसी समय आगे जंगल की दिशा में धुआं उठता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर विमान दुर्घटना की आशंका जता दी। देखते ही देखते यह बात गांवों में फैल गई कि शंकरपुर के पास विमान हादसा हो गया है। इस तरह विमान हादसे की अफवाह (Chhattisgarh Plane Crash Rumor) ने तेजी से तूल पकड़ लिया।

अफवाह फैलते ही शंकरपुर, उदयपुर, प्रेमनगर और रामानुजनगर ब्लॉक के ग्रामीण बड़ी संख्या में जंगल की ओर निकल पड़े। कई लोग संभावित दुर्घटनास्थल की तलाश में घंटों तक इधर-उधर भटकते रहे। कुछ ग्रामीण मोबाइल फोन के माध्यम से एक-दूसरे को सूचना देते रहे, जिससे स्थिति और गंभीर होती गई। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए भी विमान हादसे की अफवाह (Chhattisgarh Plane Crash Rumor) तेजी से प्रसारित होती रही।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस में मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल शंकरपुर क्षेत्र के लिए रवाना हुए। उनके साथ राजस्व विभाग के अधिकारी और अन्य प्रशासनिक कर्मचारी भी पहुंचे। पुलिस ने संभावित स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। जंगल के कई हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कहीं भी विमान के मलबे, आगजनी या किसी भी तरह के हादसे का प्रमाण नहीं मिला। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि जंगल में कुछ स्थानों पर लगी आग से उठता धुआं ही भ्रम की वजह बना था।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

सरगुजा और सूरजपुर पुलिस ने पूरे क्षेत्र में समन्वय स्थापित कर विस्तृत जांच की। एयर ट्रैफिक संबंधित विभागों से भी अनौपचारिक स्तर पर जानकारी ली गई। काफी मशक्कत और सत्यापन के बाद प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि विमान हादसे की अफवाह (Chhattisgarh Plane Crash Rumor) पूरी तरह निराधार है और किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई है।

इस संबंध में एसडीएम बन सिंह नेताम ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि जैसे ही विमान दुर्घटना की सूचना मिली, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम एहतियातन मौके पर भेजी गई। गांव और आसपास के जंगल क्षेत्रों में व्यापक पतासाजी की गई, लेकिन कोई भी साक्ष्य नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि जंगल में लगी आग के धुएं को देखकर लोगों ने भ्रमवश विमान हादसे की आशंका जता दी।

Chhattisgarh Plane Crash Rumor प्रशासन की अपील, अफवाह न फैलाएं

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अफवाहें न केवल अनावश्यक दहशत पैदा करती हैं, बल्कि प्रशासनिक संसाधनों की भी बर्बादी करती हैं। विमान हादसे की अफवाह (Chhattisgarh Plane Crash Rumor) के कारण दिनभर पुलिस और राजस्व अमले को जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाना पड़ा, जबकि वास्तविकता में कोई घटना घटी ही नहीं थी।

ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना के अभाव और सोशल मीडिया पर तेजी से फैलती खबरों के कारण इस प्रकार की स्थितियां बन जाती हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसी किसी भी सूचना की पुष्टि संबंधित अधिकारियों से अवश्य की जाए। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और किसी भी प्रकार के विमान हादसे की पुष्टि नहीं हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button