बड़ी खबर

Iran Permits Indian Ships : रास्ता साफ! ईरान ने कहा ‘Yes’, होर्मुज में फंसे 20 जहाज अब आएंगे भारत

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत (Iran Permits Indian Ships) के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों को गुजरने की अनुमति दे दी है, जिससे वहां फंसे तेल और गैस से लदे जहाजों की वापसी का रास्ता साफ हो गया है । यह फैसला ऐसे समय आया है जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी हुई थी।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

जानकारी के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों (Iran Permits Indian Ships) में से एक है, जहां से वैश्विक स्तर पर करीब 20 प्रतिशत कच्चा तेल और गैस की आवाजाही होती है। हाल के दिनों में क्षेत्रीय तनाव के चलते इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ था, जिससे भारत समेत कई देशों के जहाज फंस गए थे ।

किन देशों को मिली अनुमति Iran Permits Indian Ships

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि भारत सहित पांच देशों भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान के जहाजों को होर्मुज से सुरक्षित गुजरने (Iran Permits Indian Ships) की अनुमति दी जाएगी। इन देशों को ‘मित्र’ मानते हुए यह राहत दी गई है, जबकि दुश्मन देशों के जहाजों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

ईरान ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद नहीं है, बल्कि सीमित रूप से संचालन की अनुमति दी जा रही है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि केवल गैर-शत्रुतापूर्ण देशों के जहाजों को ही इस मार्ग से गुजरने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि अमेरिका और इजरायल से जुड़े जहाजों के लिए यह मार्ग प्रतिबंधित रहेगा ।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

इससे पहले भी ईरान ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठनों को संकेत दिए थे कि वह कुछ शर्तों के साथ इस समुद्री मार्ग को खोल सकता है। अब औपचारिक घोषणा के बाद भारत को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

भारत के 20 जहाजों को मिलेगी राहत Iran Permits Indian Ships

भारत सरकार के अनुसार होर्मुज के पश्चिमी हिस्से में लगभग 20 भारतीय जहाज फंसे हुए थे, जो इस मार्ग से गुजरने का इंतजार कर रहे थे। अब अनुमति मिलने के बाद ये जहाज भारत पहुंच सकेंगे, जिससे देश में तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य होने में मदद मिलेगी।

https://x.com/i/status/2033505308069577147

शिपिंग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने पहले ही स्पष्ट किया था कि भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और देशभर में आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। हालांकि होर्मुज मार्ग बाधित रहने की स्थिति में भविष्य में संकट की आशंका जताई जा रही थी, जिसे अब इस फैसले से काफी हद तक टाल दिया गया है (Iran Permits Indian Ships)। कुल मिलाकर, ईरान के इस फैसले से भारत को ऊर्जा सुरक्षा के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है और आने वाले दिनों में तेल-गैस की आपूर्ति सुचारू रहने की उम्मीद बढ़ गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button