बड़ी खबर

IPL 2026 : ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर, लग सकती है बड़ी बोली

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन (IPL 2026) में अब लगभग एक महीना बाकी है। अगले महीने होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर फैंस में काफी एक्साइटेड है। इस बार कई बड़े खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होने वाले हैं। 15 नवंबर को सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। फ्रेंचाइजियों ने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जो आईपीएल 2026 के ऑक्शन में शामिल होंगे। हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि इस बार सबसे महंगी बोली किस खिलाड़ी पर लगती है। इसके साथ ही पिछले साल कौन सबसे महंगा बिका था।

IPL 2026 इन खिलाड़ी पर होगी नजर

आईपीएल 2026 की नीलामी में इस बार कई बड़े खिलाड़ी मैदान में उतरे हैं, जिन पर टीमों की नजरें टिकी हुई हैं। इस बार आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, एडम जैम्पा, जोश इंग्लिश, वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना, फाफ डु प्लेसिस और लियाम लिविंगस्टोन जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। इस सीजन से पहले टीमों ने कुल 70 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, और मिनी ऑक्शन में अधिकतम 77 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकेगा। कौन-सा खिलाड़ी किस टीम में जाएगा और किस पर सबसे बड़ी बोली लगेगी, यही देखने लायक होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत फिलहाल आईपीएल (IPL 2026) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम ने पिछले सीजन 27 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा था। वेंकटेश अय्यर, जिन्हें लगभग 24 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, इस बार भी नीलामी में मौजूद रहेंगे।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

IPL 2026 कब होगा ऑक्शन

बीसीसीआई ने एक पोस्ट कर बताया कि कब और कहां पर होगा आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन। बीसीसीआई के पोस्ट के मुताबिक, आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में किया जाएगा। बीसीसीआई ने बताया कि 10 टीमों ने मिलकर 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें 49 विदेशी और कुछ ट्रेड किए गए खिलाड़ी शामिल हैं। फिलहाल सभी टीमों के पास कुल 77 स्लॉट खाली हैं और मिलाकर उनकी पर्स वैल्यू 237.55 करोड़ रुपये बची हुई है, जिसे वे नए खिलाड़ियों को खरीदने में इस्तेमाल कर सकेंगी।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button