बड़ी खबर

Police Medal : आइजी गर्ग, एसएसपी शशिमोहन समेत 11 पुलिस अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल

Police Medal स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) के 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए इन पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक प्रदान करेंगे। इन पदकों की घोषणा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बीते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी।

विशिष्ट सेवा के लिए एक अधिकारी को पदक

विशिष्ट सेवा पदक के लिए धमतरी रक्षित केंद्र के सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत का चयन किया गया है। उन्हें पुलिस विभाग में दी गई विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक (Police Medal) से सम्मानित किया जाएगा।

सराहनीय सेवा के लिए 10 अधिकारी-कर्मचारी

सराहनीय सेवा पदक के लिए पुलिस विभाग के 10 अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया गया है। इनमें बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह और रायपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

इसके अलावा एटीएस रायपुर की पुलिस अधीक्षक राजश्री मिश्रा, 6वीं वाहिनी छसबल रायगढ़ की सेनानी निवेदिता पाल, 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद की सेनानी मनीषा ठाकुर रावटे को भी पुलिस सम्मान प्रदान (Police Medal) किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

इन्हें भी मिलेगा सम्मान Police Medal

सराहनीय सेवा के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय तारकेश्वर पटेल, विशेष शाखा पीएचक्यू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी, प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई के सहायक सेनानी जयलाल मरकाम और 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद के प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू का भी चयन किया गया है।

15 अगस्त को होने वाले समारोह में राष्ट्रपति मेडल (President’s Police Medal) प्रदान कर इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाओं को सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर घोषित इन पदकों का स्वतंत्रता दिवस समारोह में वितरण किया जाना पुलिस विभाग के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button