बड़ी खबर

Women Collectors Chhattisgarh : 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ, पहली बार बना रिकार्ड

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था (Women Collectors Chhattisgarh) में महिला नेतृत्व का नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के ताजा प्रशासनिक फेरबदल के बाद राज्य के 33 में से 12 जिलों की कमान महिला IAS अधिकारियों के हाथों में है। राज्य गठन के बाद यह पहला मौका बताया जा रहा है, जब एक-तिहाई से अधिक जिलों में कलेक्टर के पद पर महिला अधिकारी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

 

यह भी पढ़ें : CM Education Support Scheme  :  हास्टल नहीं मिला तो सरकार देगी किराया, छात्रों को मिलेंगे 3,000 तक

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण जिलों की भी जिम्मेदारी

महिला अधिकारियों (Women Collectors Chhattisgarh) को केवल शहरी या अपेक्षाकृत आसान जिलों तक सीमित नहीं रखा गया है। बस्तर और सरगुजा संभाग के माओवादी हिंसा प्रभावित तथा भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी भी महिला IAS अधिकारियों को सौंपी गई है। इससे प्रशासन में महिला नेतृत्व की भूमिका और मजबूत होती दिखाई दे रही है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

 

यह भी पढ़ें : Single Teacher Schools : छत्तीसगढ़ के 2,461 स्कूलों में एक शिक्षक, 72,940 बच्चों की पढ़ाई

 

महतारी गौरव वर्ष’ में महिला शक्ति का संदेश

राज्य सरकार इस वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मना रही है। इसी दौरान हुए प्रशासनिक फेरबदल को महिला सशक्तीकरण (Women Collectors Chhattisgarh) से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जब प्रदेश की बेटियां महिलाओं को शीर्ष प्रशासनिक पदों पर जिम्मेदारी निभाते हुए देखेंगी, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे बड़े लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित होंगी।

 

यह भी पढ़ें :  PM Surya Ghar Yojna  :  5 लाख घरों पर सोलर पैनल, 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ 78 हजार की सब्सिडी

Women Collectors Chhattisgarh महिला अधिकारियों की हिस्सेदारी बढ़ी

 

छत्तीसगढ़ कैडर में महिला IAS अधिकारियों की कुल संख्या करीब 25 प्रतिशत बताई जा रही है, जबकि जिलों की कमान यानी फील्ड पोस्टिंग में उनकी हिस्सेदारी करीब 36 प्रतिशत तक पहुंच गई है। ऐसे में 12 जिलों की जिम्मेदारी महिला अधिकारियों को मिलना प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

महिला कलेक्टरों (Women Collectors Chhattisgarh) की बढ़ती जिम्मेदारी से प्रशासन की अग्रिम पंक्ति में महिला नेतृत्व को मजबूती मिल रही है। खासकर चुनौतीपूर्ण जिलों में महिला अधिकारियों की तैनाती यह संकेत देती है कि शासन में जिम्मेदारियां सौंपते समय नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक अनुभव को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

इन 12 जिलों में महिला कलेक्टरों की कमान

जिला महिला कलेक्टर
बलरामपुर-रामानुजगंज चंदन त्रिपाठी
सारंगढ़-बिलाईगढ़ पद्मिनी भोई
सूरजपुर रेना जमील
कोरिया रोक्तिमा यादव
कबीरधाम तुलिका प्रजापति
कोंडागांव नूपुर राशि पन्ना
बेमेतरा प्रतिष्ठा ममगाईं
नारायणपुर नम्रता जैन
बालोद दिव्या मिश्रा
सक्ती जयश्री जैन
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तनूजा सलाम
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर संतन देवी जांगड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button