Tag: Rajdhani Times CG

  • Bishrampur Double Murder Case : मां-बेटे की हत्या, सड़क किनारे मिला 12वीं के छात्र का शव, किराए के मकान में शिक्षिका मृत मिलीं

    Bishrampur Double Murder Case : मां-बेटे की हत्या, सड़क किनारे मिला 12वीं के छात्र का शव, किराए के मकान में शिक्षिका मृत मिलीं

    Bishrampur Double Murder Case छत्तीसगढ़ में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सड़क किनारे गड्ढे में मिले 17 वर्षीय छात्र के शव की पहचान होने के बाद उसकी मां का शव भी किराए के मकान में मिला। दोनों की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    छात्र की पहचान सुजल बरेठ उर्फ पिंकू (17 वर्ष 10 माह) के रूप में हुई है। वह बिश्रामपुर के कार्मेल कान्वेंट स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। उसकी मां रजनी बरेठ (40) शासकीय माध्यमिक शाला बेलटिकरी में शिक्षिका थीं। मां-बेटे की हत्या के मामले (Bishrampur Double Murder Case) में पुलिस हत्या की वजह और दोनों घटनाओं के बीच संबंध तलाश रही है।

     

    यह भी पढ़ें : CJP Protest Delhi : 23 घंटे बाद दीपके, सौरव और आशुतोष रिहा, मेट्रो-ट्रेन रोकने पर आज छुट्‌टी के दिन सुको करेगा सुनवाई

     

    सड़क किनारे मिला छात्र

    शनिवार को सूरजपुर और सरगुजा जिले की सीमा पर महावीरपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे गड्ढे में एक किशोर का शव मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई। जांच के दौरान शव की पहचान सुजल बरेठ के रूप में हुई। इस खुलासे के बाद बिश्रामपुर दोहरा हत्याकांड (Bishrampur Double Murder Case) चर्चा में आ गया।

     

    यह भी पढ़ें : Chhattisgarh E-Bus Service : रायपुर समेत चार शहरों में चलेंगी 240 ई-बसें, आज होगा करार

     

     गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे स्वजन

    सुजल और उसकी मां रजनी के मोबाइल फोन बंद आने से स्वजन और परिचित परेशान थे। शिक्षिका की सहकर्मी भी उनकी अनुपस्थिति को लेकर जानकारी जुटा रही थीं। शनिवार देर शाम रजनी के मायके बाराद्वार, जिला सक्ती से उनके भाई और मां बिश्रामपुर पहुंचे। वे दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने जयनगर थाने गए थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें सड़क किनारे मिले किशोर के शव की तस्वीर दिखाई। स्वजन ने उसकी पहचान सुजल के रूप में की।

     

    यह भी पढ़ें : Horticulture Scheme : धान के भरोसे से आगे बढ़ी खेती, सब्जियों से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

     

     किराए के मकान में मिला शव

    सुजल की पहचान होने के बाद पुलिस स्वजन को लेकर केशव नगर स्थित ममता कॉलोनी के किराए के मकान पहुंची। मकान पर ताला लगा था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर कमरे में एक महिला का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। स्वजन ने उसकी पहचान रजनी बरेठ के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मकान सील कर दिया। इस दोहरी मौत के मामले (Bishrampur Double Murder Case) की जांच तेज कर दी गई।

     

    यह भी पढ़ें : Horticulture Department Scheme : 80 हजार से 5 लाख तक पहुंची कमाई, आधुनिक खेती से चमकी किसान की किस्मत

     

     फोरेंसिक टीम ने की जांच

    रविवार सुबह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मौजूदगी में कमरे को दोबारा खोला गया। जांच के दौरान महिला के शव की पहचान रजनी बरेठ के रूप में स्पष्ट हुई। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

     

    यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Teacher Recruitment Exam : हाई कोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक, 3,946 पदों की भर्ती प्रभावित

     

    वर्ष 2020 में हुआ था तलाक

    जानकारी के अनुसार, रजनी बरेठ का विवाह वर्ष 2006 में रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बोयरदादर स्थित विनोबा नगर निवासी सत्य बरेठ से हुआ था। वर्ष 2020 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद रजनी अपने बेटे सुजल के साथ रहने लगी थीं। नौकरी के सिलसिले में वह सूरजपुर जिले में रह रही थीं। हाल ही में पदोन्नति के बाद उनकी नियुक्ति माध्यमिक शाला बेलटिकरी में हुई थी।

     

    यह भी पढ़ें : Mahadev Betting App Shefali Bagga : महादेव सट्टा एप में फंसीं शेफाली, ईडी को लौटाए 1.20 करोड़

     

    हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

    मां-बेटे की मौत के पीछे क्या कारण है और दोनों घटनाओं के बीच क्या संबंध है, इसकी जांच की जा रही है। रजनी के निजी संबंधों को लेकर कुछ चर्चाएं सामने आई हैं, लेकिन उनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और संदिग्धों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस Bishrampur Double Murder Case में हर पहलू की जांच कर रही है।

     

    यह भी पढ़ें : Genda Farming : राष्ट्रीय बागवानी मिशन से गेंदे की खेती को बढ़ावा, प्रति एकड़ 2.07 लाख की शुद्ध आय

     

    Bishrampur Double Murder Case कई सवालों के जवाब बाकी

    पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल यह है कि मां-बेटे की मौत किन परिस्थितियों में हुई और दोनों घटनाओं को किसने अंजाम दिया। सड़क किनारे छात्र का शव मिलने और घर के भीतर शिक्षिका का शव मिलने की घटनाओं को जोड़कर जांच की जा रही है। पुलिस की जांच और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बिश्रामपुर दोहरा हत्याकांड (Bishrampur Double Murder Case) में जांच के नतीजों का इंतजार है।

     

  • CJP Protest Delhi : 23 घंटे बाद दीपके, सौरव और आशुतोष रिहा, मेट्रो-ट्रेन रोकने पर आज छुट्‌टी के दिन सुको करेगा सुनवाई

    CJP Protest Delhi : 23 घंटे बाद दीपके, सौरव और आशुतोष रिहा, मेट्रो-ट्रेन रोकने पर आज छुट्‌टी के दिन सुको करेगा सुनवाई

    CJP Protest Delhi कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी नेताओं सौरव दास व आशुतोष रांका को करीब 23 घंटे बाद रिहा कर दिया गया है। शनिवार को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए तीनों नेताओं को रविवार को ACM कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया।

    इस बीच, दिल्ली में प्रदर्शन (CJP Protest Delhi) और सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मेट्रो और ट्रेन सेवाओं पर रोक, लोगों को हिरासत में लेने और अदालत के आदेशों की कथित अनदेखी के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट रविवार को छुट्टी के दिन विशेष सुनवाई करेगा।

     

    यह भी पढ़ें : Chhattisgarh E-Bus Service : रायपुर समेत चार शहरों में चलेंगी 240 ई-बसें, आज होगा करार

     

    CJP का प्रदर्शन जारी

    CJP ने दिल्ली में अपना प्रदर्शन (CJP Protest Delhi) जारी रखने का ऐलान किया है। पार्टी नेता अंजिक्य शिंदे ने शनिवार को कहा था कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ऐसे में रविवार को भी प्रदर्शन बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

     

    यह भी पढ़ें : Shardiya Navratri 2026 : आज से नवरात्र शुरू, नोट करें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

     

    तीनों नेताओं की रिहाई CJP Protest Delhi

    CJP संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke Release) और पार्टी नेताओं सौरव दास व आशुतोष रांका को शनिवार को हिरासत में लिया गया था। करीब 23 घंटे बाद तीनों को अदालत से राहत मिली। उनकी रिहाई के बाद प्रदर्शन (CJP Protest Delhi) को लेकर आगे की रणनीति पर नजर रहेगी।

     

    यह भी पढ़ें : Horticulture Scheme : धान के भरोसे से आगे बढ़ी खेती, सब्जियों से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

     

    CJP Protest Delhi छुट्टी के दिन सुनवाई

    दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान लगाई गई पाबंदियों और मेट्रो-ट्रेन सेवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका पर रविवार को विशेष पीठ सुनवाई करेगी। याचिका में गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और DMRC चेयरपर्सन के खिलाफ अदालत के आदेश की कथित अवहेलना पर कार्रवाई की मांग की गई है।

     

    यह भी पढ़ें : Janpad Panchayat CEO News : ट्रांसफर की अनदेखी पर 3 जनपद सीईओ निलंबित

     

    मेट्रो-ट्रेन रोकने पर सवाल

    याचिका में दिल्ली में मेट्रो और ट्रेनों की आवाजाही रोकने तथा लोगों को हिरासत में लेने के आरोप उठाए गए हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं करने का निर्देश दिया था। अब अदालत इन आरोपों और आदेश के अनुपालन से जुड़े पहलुओं पर सुनवाई करेगी।

     

    यह भी पढ़ें : Chhattisgarh IPS Transfer : छत्तीसगढ़ में 18 आइपीएस अधिकारियों के तबादले, एसपी-एएसपी स्तर पर नई जिम्मेदारियां

     

    CJP Protest Delhi दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी

    CJP के प्रदर्शन (CJP Protest Delhi) को देखते हुए जंतर-मंतर, जनपथ, चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस मुख्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। कई रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई और पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई। प्रदर्शनकारियों की हिरासत और यातायात पर प्रतिबंधों को लेकर अब कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजर है।

     

    यह भी पढ़ें :  Police arrest accused शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

     

  • Yog Diwas :- गुरु द्रोण हायर सेकेंडरी स्कूल हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम, रायगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन

    Yog Diwas :- गुरु द्रोण हायर सेकेंडरी स्कूल हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम, रायगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन

     Raigarh News :- गुरुद्रोण हायर सेकेंडरी स्कूल हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम, रायगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

    कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षा निदेशक श्री डी. के. साहू एवं प्राचार्य श्री एल. एन. देवता की गरिमामयी उपस्थिति रही। योग दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत योग प्रशिक्षिका सुश्री दीप्ति साहू द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए योग प्रशिक्षण दिया गया।
    अपने उद्बोधन में शिक्षा निदेशक श्री डी. के. साहू ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास संभव है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
    प्राचार्य श्री एल. एन. देवता ने अपने संबोधन में कहा कि योग स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

  • National Kabaddi Referee – रायगढ़ के गोविंदा चौहान बने राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक, पहले ही प्रयास में रचा इतिहास

    National Kabaddi Referee – रायगढ़ के गोविंदा चौहान बने राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक, पहले ही प्रयास में रचा इतिहास

    रायगढ़। खेल जगत के लिए गर्व की खबर है कि जिले के ग्राम कुशवाबहरी के होनहार प्रतिभा गोविंदा चौहान ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। 18 फरवरी 2026 को भोपाल (मध्य प्रदेश) स्थित होटल रेसिडेंसी में एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक परीक्षा में उन्होंने शानदार सफलता हासिल की।

    इस प्रतिष्ठित परीक्षा में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड से सैकड़ों चयनित राज्य स्तरीय निर्णायकों ने भाग लिया था। कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा को गोविंदा चौहान ने अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर न केवल अपनी मेहनत का लोहा मनवाया, बल्कि पूरे रायगढ़ जिले का नाम भी गौरवान्वित किया।

    छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के महासचिव प्रदीप यादव के मार्गदर्शन में राज्य के प्रतिभाशाली निर्णायकों को इस मंच तक पहुंचने का अवसर मिला। गोविंदा की इस उपलब्धि में उनके प्रशिक्षक तेजनारायण माधव (अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं प्रो कबड्डी टेक्निकल हेड) तथा जगमोहन (पूर्व हेड कोच, तेलुगु टाइटंस) का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाया।

    गोविंदा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं, परिवार और सतत अभ्यास को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए एक नई शुरुआत है। उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने का संकल्प लिया है।

    यह सफलता न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि समर्पण, सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

  • NTPC लारा में आयोजित U-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में नारायणपुर ने दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

    NTPC लारा में आयोजित U-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में नारायणपुर ने दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

    Raigarh News:- NTPC लारा की मेज़बानी में हुई U-20 अंतर जिला स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 में एक रोमांचक और मुकाबला देखने को मिला, जिसमें नारायणपुर ने दंतेवाड़ा को 4-1 के बड़े स्कोर से हराया।

    मैच से पहले दंतेवाड़ा ने टॉस जीता, जिसका ऑफिशियल उद्घाटन HOP सुभाष ठाकुर ने किया। खिलाड़ियों और मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, उन्होंने टीम भावना, अनुशासन के साथ खेल ने को आग्रह किया। साथ ही खेल कूद का बढ़ावा एवं युवाओं की विकास के लिए एनटीपीसी लारा द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का जिक्र किया।

    इस इवेंट में कई जाने-माने लोग मौजूद थे, जिनमें छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के ऑनरेरी जनरल सेक्रेटरी श्री जी.डी. गांधी; वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अजय सिंह; रायगढ़ प्रेसिडेंट और अंडर-20 सिलेक्टर मुकेश चटर्जी;  रामबहादुर लामा;  सुनील कुमार राव; और DFA रायगढ़ के सेक्रेटरी संजय सिंह ठाकुर शामिल थे। GM (O&M) केशव चंद्र सिंघा रॉय और PMS प्रेसिडेंट श्रीमती रेखा ठाकुर भी मौजूद थीं, जिन्होंने युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और चैंपियनशिप के ऑर्गनाइज़ेशन की तारीफ़ की।

    मैच में ज़बरदस्त एनर्जी और स्किल देखने को मिली, जिसमें नारायणपुर ने पूरे समय दबदबा बनाए रखा और दंतेवाड़ा पर 4-1 से अच्छी जीत हासिल की।

    अपनी आखिरी बात में, वाइस प्रेसिडेंट ने NTPC लारा को इतने अच्छे से इवेंट ऑर्गनाइज़ करने और युवा फुटबॉलर्स को अपना टैलेंट दिखाने के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म देने के लिए दिल से धन्यवाद दिया।

    यह चैंपियनशिप NTPC लारा के स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और इलाके में ज़मीनी टैलेंट को आगे बढ़ाने के लगातार कमिटमेंट का सबूत है।

  • रामनवमी सहित सभी त्योहार जिले में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाए- कलेक्टर

    रामनवमी सहित सभी त्योहार जिले में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाए- कलेक्टर

    Rajdhani times Chhattisgarh Raigarh :-रामनवमी पर्व के गरिमामय आयोजन हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न

    रायगढ़, 23 मार्च 2026 आगामी रामनवमी पर्व के गरिमामय, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि रामनवमी सहित सभी त्योहार जिले में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाए जाएं। किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से जिला मुख्यालय में नटवर स्कूल से रामलीला मैदान तक प्रस्तावित शोभायात्रा के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट निर्धारित करते हुए इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा, ताकि विद्युत लाइनों आदि से किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
    कलेक्टर ने विभागवार जिम्मेदारियां तय करते हुए कहा कि विद्युत विभाग निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें, स्वास्थ्य विभाग आवश्यक दवाओं एवं एंबुलेंस की उपलब्धता बनाए रखें, नगर निगम द्वारा साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए तथा पुलिस प्रशासन द्वारा

    सुरक्षा व्यवस्था, शोभायात्रा मार्ग और नियमों के सख्त पालन के दिए विस्तृत निर्देश

    संपूर्ण आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि रायगढ़ जिले की पहचान सदैव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण त्योहारों के आयोजन के लिए रही है, जिसे आगे भी बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों एवं आयोजन समितियों से सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी जुलूस एवं शोभायात्राएं पूर्व निर्धारित मार्ग और समय-सीमा के अनुसार ही निकाली जाएं। पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करें, जो भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं आपात स्थिति में त्वरित समन्वय में सहयोग कर सकें।

    सभी शोभायात्राएं और जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग और समय-सीमा के अनुसार ही निकाली जाएं-एसएसपी

    एसएसपी  सिंह ने कहा कि शोभायात्रा मार्गों पर संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी की जाएगी तथा पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के साथ-साथ मोबाइल पेट्रोलींग और कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, निर्धारित समय सीमा, ऊंचाई मानक एवं अन्य प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पारंपरिक रूप से पूजा के उद्देश्य से जुलूस के दौरान अस्त्र-शस्त्र रखने की अनुमति रहेगी, किन्तु इन्हें केवल धार्मिक मर्यादा के तहत सीमित रखा जाए। जुलूस के बाहर अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन या उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली सामग्री साझा न करें। ऐसी गतिविधियों पर साइबर टीम द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं आयोजन समितियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर जिला प्रशासन द्वारा सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर  राकेश गोलछा सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधिगण एवं आयोजन समितियों के सदस्यगण मौजूद थे।

  • NTPC Lara distributed artificial limbs to the disabled.   एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण किया गया !

    NTPC Lara distributed artificial limbs to the disabled. एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण किया गया !

    Rajdhani times chhattisgarh-एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण किया गया !

    दिव्यांग लोगों को समाज के मुख्य धारा में शामिल करने तथा उनकी जीवन को बेहतर बनाने के मकसद से एक अच्छी पहल के जरिये, आस-पास के गांवों के दिव्यांग लोगों को कृत्रिम अंग बांटे गए। इस पहल का मकसद चलने-फिरने की क्षमता बढ़ाना, आत्मविश्वास वापस लाना और एक आज़ाद और इज्ज़तदार ज़िंदगी जीने में मदद करना था।

    इस कार्यक्रम में  नीरज जलोटा, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (WR-II एवं USSC) के साथ  सुभाष ठाकुर परियोजना प्रमुख (लारा), श्रीमती रेखा ठाकुर (अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति),  केशव चंद्र सिंह रॉय (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण), अशोक मिश्रा (GM-ऑपरेशंस और फ्यूल मैनेजमेंट),  हेमंत पावगी (GM–प्रोजेक्ट्स) और  जाकिर खान (AGM–HR) भी मौजूद थे। इस इवेंट में प्रेरिता महिला समिति के सीनियर सदस्य, कर्मचारी और गांव वाले शामिल हुए, जिससे इनक्लूसिव कम्युनिटी डेवलपमेंट के मकसद को मज़बूत सपोर्ट मिला।

    इस मौके पर बोलते हुए,  नीरज जलोटा ने इस पहल की तारीफ की और समावेशी विकास के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने बताया कि इस तरह की कोशिशें दिव्यांग लोगों को मज़बूत बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं, जिससे वे फिर से चलने-फिरने में सक्षम हो पाते हैं और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में ज़्यादा एक्टिव रूप से हिस्सा ले पाते हैं।

    इस वितरण कार्यक्रम से कई फ़ायदों में नई उम्मीद जगी, जिनमें से कई ने दिल से शुक्रिया अदा किया क्योंकि असिस्टिव डिवाइस उन्हें रोज़ाना के काम ज़्यादा आसानी और कॉन्फिडेंस के साथ करने में मदद करेंगे।

    ऐसी पहल सोशल इन्क्लूजन, सम्मान और कम्युनिटी वेलफेयर पर बढ़ते ज़ोर को दिखाती हैं, जिससे यह पक्का होता है कि मदद उन लोगों तक पहुँचे जिन्हें इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है और एक ज़्यादा इनक्लूसिव और दयालु समाज बनाने में मदद मिलती है।

  • Sarangarh News: सरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: 83 किलो गांजा तस्करी का फरार आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार, कोहरे का फायदा उठाकर भागा था तस्कर

    Sarangarh News: सरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: 83 किलो गांजा तस्करी का फरार आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार, कोहरे का फायदा उठाकर भागा था तस्कर

    राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ ,सारंगढ़। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदी बिक्री,परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने तथा एंड टू एंड विवेचना हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय , उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे गांजा परिवहन के मामले में सरिया पुलिस को एक आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

    विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22/12/2025 को मारुति आर्टिगा कार क्रमांक CG 15 CV 1742 में उड़ीसा से गांजा परिवहन की सूचना पर आर्टिगा कार की घेराबंदी दौरान कार का चालक भटली चौक सरिया में कार को छोड़कर घने कोहरे का फायदा उठाकर भाग गया । आर्टिगा कार की तलाशी लेने पर 80 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद होने पर कार चालक के खिलाफ अप क्र 275/25 धारा 20 B ndps एक्ट थाना सरिया में कायम किया जाकर दौरान विवेचना 01 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। अपराध कायमी पश्चात से घटना में शामिल अन्य आरोपी अनिल दास पिता स्व दिवाकर दास उम्र 25 वर्ष सा कर्रा, थाना दरिमा जिला सरगुजा फरार चल रहा था जिसे आज अंबिकापुर से लाकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को पुलिस की घेराबंदी से डरकर कार छोड़कर भाग जाना तथा पूरी घटना में शामिल होना बताया। आरोपी अनिल दास को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , सउनि सुमन चौहान,प्र0आर0- मोहन गुप्ता,सुरेंद्र सिदार आरक्षक- नरेंद्र चंद्रा,लक्ष्मी पटेल,,साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी,दीपक मैत्री और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

  • रायगढ़: पारंपरिक बाजारों के कायाकल्प की कवायद शुरू, ‘कैट’ और प्रशासन की पहल से ‘स्मार्ट’ बनेंगे व्यापारिक क्षेत्र !

    रायगढ़: पारंपरिक बाजारों के कायाकल्प की कवायद शुरू, ‘कैट’ और प्रशासन की पहल से ‘स्मार्ट’ बनेंगे व्यापारिक क्षेत्र !

    राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ :-रायगढ़ 12 फरवरी, 2026
    रायगढ़ के पारंपरिक बाजारों को आधुनिक और सुविधाजनक ‘स्मार्ट बाजार’ में तब्दील करने की दिशा में एक बड़ी प्रगति हुई है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की पहल पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जमीनी स्तर पर सुधार कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली है। आज इसी सिलसिले में नगर निगम कमिश्नर और कैट की टीम ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

    ऑनलाइन बाजार की चुनौतियों के बीच स्थानीय व्यापार को संबल:

    पिछले दिनों कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारत सरकार के व्यापारिक कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी ने जिलाधीश मयंक चतुर्वेदी से मुलाकात कर शहर के पुराने बाजारों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने एक विस्तृत मांग पत्र सौंपते हुए बताया था कि जर्जर सड़कें, लटकते बिजली के तार और पार्किंग के अभाव के कारण ग्राहक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की ओर रुख कर रहे हैं। इस स्थिति को बदलने और ‘लोकल फॉर वोकल’ को चरितार्थ करने के लिए बाजारों का बुनियादी ढांचा सुधारना अनिवार्य है।

    निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पार्किंग के लिए बनेगा मास्टर प्लान:

    कलेक्टर के निर्देशानुसार आज निगम कमिश्नर ने कैट के सदस्यों के साथ गौरी शंकर मंदिर रोड, न्यू मार्केट और सुभाष चौक सहित अन्य महत्वपूर्ण चौराहों का जायजा लिया।

    • प्रमुख समस्याएं: निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक शौचालयों की कमी, पेयजल की अनुपलब्धता और अनियंत्रित पार्किंग जैसी गंभीर समस्याएं उभर कर सामने आईं।

    • समाधान की राह: व्यापारियों ने सुझाव दिया कि शहर की पुरानी पानी टंकी की खाली जगह का उपयोग यदि पार्किंग के लिए किया जाए, तो शहर को जाम से बड़ी राहत मिल सकती है। निगम कमिश्नर ने इन सुझावों पर सहमति जताते हुए जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है।

    व्यापारिक संगठनों का एकजुट प्रयास:

    अमर पारवानी के नेतृत्व में चली इस मुहिम को ‘रायगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स’ का भी भरपूर समर्थन मिला है। चैंबर की टीम के साथ हुई बैठक में यह तय किया गया कि रायगढ़ को ‘स्मार्ट सिटी’ बनाने के लिए व्यापारियों का सहयोग और प्रशासनिक इच्छाशक्ति मिलकर काम करेंगे।

    इन प्रमुख बिंदुओं पर होगा काम:

    • बुनियादी ढांचा: पक्की सड़कें, ड्रेनेज और भूमिगत बिजली वायरिंग।

    • सुरक्षा: सीसीटीवी कैमरे, हाईमास्क लाइट्स और सुगम फायर ब्रिगेड मार्ग।

    • सुविधाएं: महिला-पुरुष शौचालय, नियमित सफाई और व्यवस्थित फुटकर बाजार।

    • लॉजिस्टिक्स: शहर के बाहर ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना ताकि मुख्य सड़कों पर दबाव कम हो।

    निरीक्षण दल में ये रहे शामिल:

    आज के निरीक्षण के दौरान कैट के सदस्य रामनिवास मोड़ा, पवन बसंतानी, संतोष अग्रवाल, किशोर तलरेजा, महेश जेठानी, मनीष उदासी, सुनील अग्रवाल, संजय रातेरिया, रवि सूखेजा, कमलेश मोटवानी, प्रमोद अग्रवाल, सत्यराम साहू, हितेश बत्ता, सुरेश रोड़ा, भारत बलेचा, त्रिलोक आहूजा और अभिषेक गुप्ता उपस्थित थे।

    प्रशासन की इस त्वरित सक्रियता से रायगढ़ के व्यापारियों में नई उम्मीद जगी है। उम्मीद है कि फरवरी माह के अंत तक इन विकास कार्यों की जमीनी शुरुआत हो जाएगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

  • Water is Life’; ‘Jal Arpan Diwas’ was organized in Paraskol.”   जल ही जीवन है के संदेश के साथ ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ, परसकोल में जल अर्पण दिवस का हुआ आयोजन

    Water is Life’; ‘Jal Arpan Diwas’ was organized in Paraskol.” जल ही जीवन है के संदेश के साथ ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ, परसकोल में जल अर्पण दिवस का हुआ आयोजन

    कार्यक्रम के दौरान एफटीके के माध्यम से जल परीक्षण का प्रदर्शन किया गया तथा जल बहिनियों को इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों को जल गुणवत्ता के महत्व को विस्तार से समझाया गया और जल से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जल शुद्धता बनाए रखने, जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता रखने तथा भविष्य की जल सुरक्षा हेतु नियमित रूप से जल कर का भुगतान करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। साथ ही जल संसाधनों की रक्षा को हम सभी का सामूहिक कर्तव्य बताया गया। उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई।

    कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया। बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा “जल ही जीवन है” (water is life )के नारों के साथ प्रभात फेरी निकालकर पूरे ग्राम में जनजागरूकता का संदेश प्रसारित किया।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गबेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार सिदार, जनपद पंचायत खरसिया अध्यक्ष रामकुमारी राठिया, जनपद पंचायत खरसिया उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गबेल, ग्राम पंचायत परसकोल के सरपंच जयसिंह सिदार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायगढ़ की कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रतिभा नवरत्न, सहायक अभियंता एस.आर. नारनौरे, उप अभियंता उमा सिदार सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे