Tag: Rajdhani Times CG

  • Filaria Medicine Consumption Campaign:- 10 से 25 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया दवा सेवन अभियान

    Filaria Medicine Consumption Campaign:- 10 से 25 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया दवा सेवन अभियान

    Raigarh News :-बूथ, गृहभेंट एवं मॉप-अप राउंड के माध्यम से कराया जाएगा दवा सेवन

    राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित
    रायगढ़, 5 फरवरी 2026 कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (टीओटी) सह मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार विकासखंड घरघोड़ा एवं लोइंग, रायगढ़ अर्बन में फाइलेरिया दवा( Filaria Medicine)  सेवन कार्यक्रम 10 से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। 10 से 12 फरवरी तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों, कॉलेजों, तकनीकी संस्थानों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में बूथ लगाकर हाथीपांव की दवा खिलाई जाएगी। इसी तरह 13 से 22 फरवरी तक स्वास्थ्य अमले द्वारा घर-घर जाकर दवा सेवन कराया जाएगा। शेष छूटे हुए व्यक्तियों को 23 से 25 फरवरी तक मॉप-अप राउंड के माध्यम से दवा का सेवन कराया जाएगा।

    मच्छर जनित गंभीर रोग है फाइलेरिया( Filaria)

    जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. टी.जी. कुलवेदी ने बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलने वाला संक्रामक रोग है, जो लसीका तंत्र को प्रभावित करता है। इसके लक्षण कई वर्षों बाद दिखाई देते हैं और हाथीपांव जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न होती है। फाइलेरिया की कोई वैक्सीन अथवा स्थायी इलाज उपलब्ध नहीं है, किंतु वर्ष में एक बार दी जाने वाली दवा से इस बीमारी से बचाव संभव है।

    दवा सुरक्षित, किन्तु खाली पेट सेवन नहीं

    उन्होंने बताया कि फाइलेरिया (Filaria Medicine)  की दवा से कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है, केवल दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी दवा तथा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों, 90 सेमी से कम ऊंचाई वाले व्यक्तियों, गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को दवा सेवन से वंचित रखा गया है।

    जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

    जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यक्रम की बारीकियों से अवगत कराते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए तथा आमजन को दवा सेवन के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में ब्लॉक एवं शहरी मलेरिया प्रभारी, मलेरिया सहायक, वीबीडी टेक्निकल सुपरवाइजर, सेक्टर सुपरवाइजर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, मितानिन कार्यक्रम के विकासखंड समन्वयक सहित डॉ. सोनाली मेश्राम, प्रीति शर्मा, गौतम प्रसाद सिदार, निर्मल प्रसाद, अंजुलता पटनायक तथा पीसीआई से डीसी अशोक कुमार उपस्थित रहे।

  • Sariya Police Bust Drug Smuggling Racket; सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ओडिशा से जांजगीर ले जाया जा रहा 7 किलो गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

    Sariya Police Bust Drug Smuggling Racket; सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ओडिशा से जांजगीर ले जाया जा रहा 7 किलो गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

    जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं अति.पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस को 07 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

    विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07/01/2026को दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सुचना मिला एक काला नीला रंग के पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BG 4857 का चालक उड़ीसा से गांजा लेकर सरिया तरफ जा रहा है सूचना पर सरिया थाना के सामने मेन रोड में घेराबंदी कर मोटर सायकल क्रमांक CG 11BG 4857 को पकड़ा गया।मोटर सायकल में बैठे दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम 1) रमा कुमार खांडे 2) अजय दिवाकर दोनों जांजगीर जिला निवासी होना बताए। मोटर सायकल में पीछे बैठे व्यक्ति के काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर 07 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों से पूछताछ करने पर जिला बरगढ़ उड़ीसा से गांजा लेकर जिला जांजगीर चांपा बिक्री हेतु ले जाना बताये कि आरोपी 1 रमा कुमार खांडे पिता रामलाल खांडे उम्र 34 वर्ष सा सोनबरसा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा 2)अजय कुमार दिवाकर पिता कमोद दिवाकर उम्र 28 वर्ष सा सोनबरसा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से 07किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, 01नग पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BG 4857, 01 नग मोबाइल को जप्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 08/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

  • National Road Safety Month 2026, a free eye and health screening camp for drivers was organized  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 : एनएच-49 पर वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

    National Road Safety Month 2026, a free eye and health screening camp for drivers was organized राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 : एनएच-49 पर वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

    राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ :- रायगढ़, 07 जनवरी 2026। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सातवें दिन आज यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग, रायगढ़ के नेतृत्व में संजीवनी हॉस्पिटल, ओपी जिंदल फॉर्टिस हॉस्पिटल, सिद्धेश्वर नेत्रालय तथा रोटरी क्लब रायगढ़ ग्रेटर के संयुक्त सहयोग से एनएच-49 पर ग्राम अमलीभौना मार्ग किनारे वाहन चालकों के लिए एक विशाल नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वाहन चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, ताकि सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।
    शिविर के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों द्वारा वाहन चालकों की आंखों की जांच, रक्तचाप मापन तथा आवश्यक ब्लड टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद चालकों को नि:शुल्क दवाइयां एवं चश्मों का वितरण भी किया गया। बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने शिविर का लाभ उठाया और स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।
    इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा स्वयं उपस्थित रहे और स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित वाहन चालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा का पालन, थकान की स्थिति में वाहन न चलाने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वाहन चालक का अच्छा स्वास्थ्य ही सुरक्षित सड़क यात्रा की बुनियाद है और सड़क सुरक्षा माह के माध्यम से इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
    यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा आयोजित इस शिविर को वाहन चालकों एवं आमजन से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान आगे भी इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम एवं शिविर आयोजित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे।

  • मातृ एवं शिशु 100 बिस्तर अस्पताल रायगढ़ में वैजाइनल हिस्टेरेक्टॉमी का सफल ऑपरेशन

    मातृ एवं शिशु 100 बिस्तर अस्पताल रायगढ़ में वैजाइनल हिस्टेरेक्टॉमी का सफल ऑपरेशन

    जिले में पहली बार जटिल महिला रोग का सफल उपचार
    राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ ,रायगढ़, 2 जनवरी 2026 कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार गुणवत्ता और सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में मातृ एवं शिशु 100 बिस्तर अस्पताल रायगढ़ में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी एक जटिल समस्या का सफल उपचार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है।
    जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में निवास करने वाली 55 वर्षीय महिला लंबे समय से गर्भाशय में दर्द एवं गर्भाशय बाहर आ जाने की गंभीर समस्या से पीड़ित थीं। आर्थिक एवं भौगोलिक कारणों से महिला बड़े शहरों में उपचार नहीं करा पा रही थीं। मातृ एवं शिशु रोग अस्पताल रायगढ़ पहुंचने पर महिला की जांच सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल के नेतृत्व में तथा डॉ. अभिषेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में की गई। वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दिशा ठाकुर क्षत्रिय एवं डॉ. उपमा पटेल द्वारा मरीज की पहले विस्तृत काउंसलिंग की गई। आवश्यक जांचों के पश्चात महिला का वैजाइनल हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।
    यह शल्य प्रक्रिया विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें पेट पर किसी प्रकार का चीरा नहीं लगाया जाता और मरीज को शीघ्र आराम मिलता है। चिकित्सकों के अनुसार 45 वर्ष की आयु के बाद एवं मेनोपॉज के पश्चात कई महिलाएं भय के कारण इस समस्या का उपचार नहीं करातीं, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। समय पर किए गए इस ऑपरेशन से महिला को राहत मिली है और वह अब सामान्य जीवन की ओर लौट रही हैं। इस सफल ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ.पी.एल.पटेल, सिस्टर इंचार्ज लता मेहर एवं जैसिंता सिस्टर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैकरा ने बताया कि अब जिले की महिलाओं को जटिल स्त्री रोग संबंधी उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह उपलब्धि जिले में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रही है।

  • Paddy seized News  :-तहसील छाल के ग्राम हाटी में 900 बोरा अवैध धान जब्त

    Paddy seized News :-तहसील छाल के ग्राम हाटी में 900 बोरा अवैध धान जब्त

    राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ रायगढ :-कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कारवाई 

    कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, फ्लाइंग स्क्वॉड और कंट्रोल टीम सक्रिय

    10 अंतरराज्यीय एवं 15 आंतरिक चेकपोस्ट से की जा रही सख्त निगरानी

    रायगढ़, 8 नवम्बर 2025 राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 15 नवम्बर से धान उपार्जन कार्य प्रारंभ किया जाएगा। आगामी खरीदी सत्र को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र सक्रिय रूप से कार्यरत है। धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने सभी उपार्जन केंद्रों में तौल मशीन, बारदाना, पेयजल, बिजली, और सुरक्षा व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जा रही है। अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर चतुर्वेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी परिस्थिति में अवैध धान का परिवहन या भंडारण न होने पाए। इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो के मार्गदर्शन में तहसील छाल क्षेत्र में सघन कार्रवाई की गई। इस दौरान ग्राम हाटी में एक ट्रक में भरे 600 बोरा धान तथा गोदाम में रखे 300 बोरा धान कुल 900 बोरा अवैध धान जब्त किया गया।
    जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस उद्देश्य से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय है। साथ ही, जिला स्तरीय कंट्रोल टीम का गठन किया गया है, जो अवैध गतिविधियों से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर रही है। प्रत्येक तहसील में फ्लाइंग स्क्वॉड एवं कंट्रोल टीम गठित की गई हैं। वहीं सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए 10 अंतरराज्यीय एवं 15 आंतरिक चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां संबंधित अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
    तहसीलदार छाल लोमेश कुमार मिरी ने बताया कि टीम द्वारा ग्राम हाटी में व्यापारी प्रहलाद अग्रवाल पिता जयनारायण अग्रवाल के ट्रक (वाहन क्रमांक CG 07 AU 9011) से 600 बोरा धान जब्त किया गया। जांच के दौरान ट्रक चालक किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में व्यापारी द्वारा उक्त धान को “उपार्जन केंद्र में बिक्री के उद्देश्य से भंडारण हेतु रखा गया” बताने पर मौके पर ही व्यापारी के गोदाम की जांच की गई, जहां अतिरिक्त 300 बोरा धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। इस प्रकार कुल 900 बोरा धान (लगभग 90 टन) जब्त कर गोदाम को सील किया गया। मौके पर मंडी निरीक्षक श्री नारायण दास महंत एवं टीम द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन एवं भंडार में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Accident :-डंपर चालक ने साइकल सवार को कुचला, सर का हिस्सा बना कचूमर, सरिया के नदीगांव चौक की घटना..

    Accident :-डंपर चालक ने साइकल सवार को कुचला, सर का हिस्सा बना कचूमर, सरिया के नदीगांव चौक की घटना..

    राजधानी टाइम्स रायगढ़ ,सारंगढ़ बिलाईगढ़:– सारंगढ़ के सरिया में एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकल सवार व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना नदीगांव चौक की है।

    घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है। मृतक के सर और ऊपरी हिस्से का कचूमर बन गया है। ठोकर मारने के बाद चालक कुछ दूर निकल गया और डंपर को बीच सड़क में छोड़कर फरार हो गया है। प्राप्त सूचना पर सरिया पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरमकेला भेज दिया है। उक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। इस घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी जिसके चलते कुछ देर यातायात सुविधा भी बाधित हो गई थी।

     

    मृतक की पहचान पुनीलाल धागड के रूप में की गई है जो सरिया के वार्ड नंबर 11 का निवासी रहने वाला था। घटना सरिया चंद्रपुर मार्ग के नदीगांव चौक की है। घटनास्थल के दोनों छोर पर देसी और विदेशी शराब दुकानें संचालित है। जिसके चलते अमूमन शाम के समय इस सड़क पर भीड़ भाड़ रहता है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंद्रपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डंपर वाहन क्रमांक CG13AY0811 ने साइकल सवार व्यक्ति को अपने चपेट में ले लिया। हादसे की वजह चालक की ओवर स्पीड बताई जा रही है

  • सरिया-परशुरामपुर रोड पर ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, एक घायल, मौके पर पुलिस मौजूद.

    सरिया-परशुरामपुर रोड पर ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, एक घायल, मौके पर पुलिस मौजूद.

    राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ रायगढ़:-सारंगढ़-बिलाईगढ़:– सरिया से परशुरामपुर के बीच भटली चौक के आगे कुछ देर पहले एक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में सुरसी गांव के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

    स्थानीय निवासी सरोज प्रधान से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर में लोहे के छड़ और सीमेंट लोड था और सरिया से परशुरामपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई है।

    थाना सरिया की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और ट्रैफिक को नियंत्रित कर रही है। घायल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।

    हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है।

  • जेपीएल प्लांट से एसएस स्टील चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने कार सहित माल बरामद कर भेजा जेल

    जेपीएल प्लांट से एसएस स्टील चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने कार सहित माल बरामद कर भेजा जेल

    राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ ,रायगढ़। तमनार पुलिस ने जेपीएल प्लांट से एसएस स्टील प्लेट चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है। आरोपी अपने वाहन से प्लांट से चोरी किया गया स्टील बाहर ले जाने का प्रयास कर रहा था, जिसे सतर्क सुरक्षा गार्डों ने रंगे हाथ पकड़ा था, चोरी की रिपोर्ट कल दर्ज करायी गई है ।
    जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को जेपीएल प्लांट के सिक्युरिटी गार्ड धीरज कुमार केंवट ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराया और बताया कि 19 अक्टूबर की सुबह गेट नंबर 02 पर ड्यूटी के दौरान एक ब्रेजा कार क्रमांक CG 13 BB 0603 प्लांट के भीतर से बाहर निकलने आई। तलाशी लेने पर कार की डिक्की में एसएस स्टील प्लेट के 9 टुकड़े पाए गए, जिन्हें चोरी कर बाहर ले जाया जा रहा था। चालक की अपना नाम रसल प्रवीण लकड़ा बताया जो अपनी कार को तेजी से भगाकर सामान को चोरी करके ले गया, 9 टुकड़े एसएस स्टील प्लेट की कीमत लगभग 17000 रूपये है। रिपोर्ट पर थाना तमनार में धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रसल प्रवीण लकड़ा (33 साल) निवासी इंदिरानगर तमनार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद चोरी की गई एसएस स्टील प्लेट के 9 टुकड़े और प्रयुक्त ब्रेजा कार (CG 13 BB 0603) जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

  • Raigarh News पुलिस स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित

    Raigarh News पुलिस स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित

    राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ :- शहीद स्मृति गार्डन, उर्दना में पुलिस स्मृति दिवस का हुआ आयोजन

     21 अक्टूबर 2025 उर्दना स्थित शहीद स्मृति गार्डन में आज पुलिस स्मृति दिवस समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
    वित्त मंत्री चौधरी ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए कहा कि समाज और देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि जिले के कई शहीदों के नाम पर स्टेडियम और उद्यानों का नामकरण किया जा चुका है तथा शेष शहीदों के नाम पर भी प्रमुख स्थलों का नामकरण किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके योगदान को याद रख सकें। समारोह में उन्होंने शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान उपस्थित रहे।

  • Tamnar Police :-झिंकाबहाल मारपीट कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने सख्त धाराओं में भेजा रिमांड पर

    Tamnar Police :-झिंकाबहाल मारपीट कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने सख्त धाराओं में भेजा रिमांड पर

    राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ ,रायगढ़, 13 अक्टूबर 2025। तमनार पुलिस (Tamnar Police ) ने बीते सितंबर माह में ग्राम झिंकाबहाल में हुई मारपीट की घटना के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर गैर-जमानती धाराओं के तहत रिमांड पर भेजा है। घटना 22 सितंबर की है, जब झिंकाबहाल में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। कार्यक्रम समिति के सदस्य धीरज बेहरा और उपेंद्र बेहरा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की थी, जिसके बाद कार्यक्रम समाप्त होने पर आरोपीगण ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया।

    घटना को लेकर आहत धीरज बेहरा के पिता अरूण बेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया जिसके अनुसार, दोनों पीड़ित जब रात को गांव पानी की टंकी के पास हाथ-पैर धो रहे थे, तभी आरोपी संजीव बेहरा बागचाडी, राजा बोहिदार तमनार, दीपक पटेल बुडिया सहित अन्य वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 215/2025 धारा 296,351(2),115(2),3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मारपीट में धीरज और उपेंद्र बेहरा गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया और बाद में रायगढ़ फोर्टिस अस्पताल ( fortis hospital) रेफर किया गया। डॉक्टरों की जांच में उपेंद्र बेहरा के फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों पर धारा 118 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण को विस्तार दिया।

    थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की पतासाजी में लगी हुई थी। मुखबिर सूचना के आधार पर 12 अक्टूबर को तीनों आरोपियों—स्वयं उर्फ राजा बोहिदार (26 वर्ष), राजेश निषाद (27 वर्ष) और संजीव उर्फ भुरू बेहरा (28 वर्ष)—को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुराने विवाद के चलते हमला करने की बात कबूल की। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हॉकी स्टिक और बांस की लाठियां भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।