Raigarh News :- गुरुद्रोण हायर सेकेंडरी स्कूल हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम, रायगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षा निदेशक श्री डी. के. साहू एवं प्राचार्य श्री एल. एन. देवता की गरिमामयी उपस्थिति रही। योग दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत योग प्रशिक्षिका सुश्री दीप्ति साहू द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए योग प्रशिक्षण दिया गया।
अपने उद्बोधन में शिक्षा निदेशक श्री डी. के. साहू ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास संभव है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य श्री एल. एन. देवता ने अपने संबोधन में कहा कि योग स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






