कारोबार

EPFO New Facility : अब घर बैठे बनेगा UAN, दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, ऐसे करें पूरा काम

ईपीएफओ की नई सुविधा (EPFO New Facility) से कर्मचारियों के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN बनाना और पुराने UAN को सक्रिय करना आसान हो गया है। अब इसके लिए दफ्तर के चक्कर लगाने या लंबी कागजी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत कम होगी। कर्मचारी उमंग ऐप के जरिए आधार आधारित चेहरे की पहचान से घर बैठे यह काम कर सकेंगे।

 

नौकरीपेशा लोगों के लिए क्यों जरूरी है UAN

UAN सक्रिय होने के बाद कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO New Facility) से जुड़ी कई सेवाओं का घर बैठे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पीएफ खाते में जमा राशि देखना, पासबुक निकालना, राशि निकालने के लिए दावा करना, दावे की स्थिति देखना और जरूरी जानकारी अपडेट करना शामिल है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 4 सितंबर 2026 को इसकी जानकारी साझा की। मंत्रालय के मुताबिक, चेहरे की पहचान से होने वाले सत्यापन के कारण कर्मचारियों की भौतिक रूप से जांच कराने की जरूरत कम होगी।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

यह भी पढ़ें…CHP Chowk Libra violence case ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिला समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार

 

किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा 

ईपीएफओ की नई सुविधा (EPFO New Facility) उन कर्मचारियों के लिए खास तौर पर उपयोगी है, जो पहली बार नौकरी शुरू कर रहे हैं और जिन्हें नया UAN बनवाना है। इसके अलावा जिन कर्मचारियों का UAN पहले से बना हुआ है, लेकिन अभी सक्रिय नहीं है, वे भी उमंग ऐप से इसे सक्रिय कर सकते हैं।नया UAN बनाने के लिए वैध आधार नंबर, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और आधार फेस आरडी ऐप की जरूरत होगी।

 

उमंग ऐप से नया UAN कैसे बनाएं

सबसे पहले उमंग ऐप खोलें और UAN बनाने और सक्रिय करने वाला विकल्प चुनें। इसके बाद आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करके सत्यापन पूरा करना होगा। इसके बाद यह जांच की जाएगी कि आपके आधार से पहले से कोई UAN जुड़ा है या नहीं। अगर पहले से कोई UAN नहीं है, तो आधार फेस आरडी के जरिए चेहरे की पहचान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। चेहरे की पहचान सफल होने के बाद नया UAN (EPFO New Facility) आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें…Barbatty Farming Success Story Raigarh : बरबटी-खीरा की खेती से 2.70 लाख का शुद्ध मुनाफा, ये तरीका आया काम

 

पुराना UAN सक्रिय करने का तरीका

 

अगर आपका UAN पहले से बना हुआ है लेकिन सक्रिय नहीं है, तो उमंग ऐप में UAN सक्रिय करने वाला विकल्प चुनें।

इसके बाद UAN, आधार नंबर और मोबाइल नंबर (EPFO New Facility) दर्ज करना होगा। आधार सत्यापन के लिए सहमति देने के बाद ओटीपी पूरा करें।

इसके बाद आधार के जरिए चेहरे की पहचान होगी। सत्यापन सफल होने पर आपका UAN सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद मोबाइल पर UAN और अस्थायी पासवर्ड की जानकारी मिल सकती है।

 

चेहरे की पहचान से रिकॉर्ड भी होंगे अपडेट

ईपीएफओ की नई सुविधा (EPFO New Facility) का फायदा केवल UAN बनाने और सक्रिय करने तक सीमित नहीं है। सफल सत्यापन के बाद ईपीएफओ के रिकॉर्ड में सत्यापित फोटो और पता भी अपडेट हो सकता है। इससे अलग-अलग पहचान सत्यापन की जरूरत कम हो सकती है। सक्रिय UAN वाले सदस्य भी चेहरे की पहचान के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें…Women Farmer Success Story : 35 महिलाओं ने उगाईं 600 क्विंटल सब्जियां, 6 लाख की कमाई

 

ओटीपी या चेहरे की पहचान में दिक्कत आए तो क्या करें?

UAN बनाते या सक्रिय करते समय गलत आधार नंबर, मोबाइल नंबर या ओटीपी के कारण परेशानी हो सकती है। चेहरे की पहचान पूरी नहीं होने पर भी प्रक्रिया रुक सकती है।

ऐसी स्थिति में सबसे पहले आधार और मोबाइल नंबर की जानकारी जांचें। इसके बाद दोबारा ओटीपी और चेहरे की पहचान की प्रक्रिया पूरी करें। समस्या बनी रहने पर ईपीएफओ की सहायता सेवा से संपर्क किया जा सकता है।

 

UAN सक्रिय होने के बाद क्या-क्या कर सकेंगे

UAN सक्रिय होने के बाद कर्मचारी कई जरूरी सेवाओं का ऑनलाइन इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें पीएफ खाते की राशि देखना, अग्रिम पीएफ के लिए दावा करना, पासबुक निकालना, दावे की स्थिति देखना और केवाईसी की जानकारी अपडेट करना शामिल है।

उमंग ऐप (EPFO New Facility) को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग ने विकसित किया है। इसके जरिए एक ही जगह से कई सरकारी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। ईपीएफओ की नई सुविधा (EPFO New Facility) से खास तौर पर उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जिन्हें नया UAN बनवाना है या पुराने UAN को सक्रिय करना है। आधार आधारित चेहरे की पहचान से पूरी प्रक्रिया को आसान और कम कागजी बनाने की कोशिश की गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button