दिवाली पर सिर्फ 70 मिनट के लिए खुलेगा शेयर बाजार, जान लें कब होगी खरीदारी और कब बजेगी क्लोजिंग बेल

दिवाली के मौके पर रविवार को शेयर बाजार विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुलेगा। बीएसई और एनएसई पर दोपहर 2:20 से 3:30 बजे तक निवेशक कारोबार कर सकेंगे। इससे पहले प्री-ओपन और ब्लॉक डील सत्र होंगे। वहीं 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा के कारण बाजार में छुट्टी रहेगी।

दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए खास मौका आने वाला है। रविवार, 8 नवंबर को बीएसई और एनएसई  के तहत विशेष कारोबार के लिए खुलेंगे। निवेशक इस दौरान शुभ मुहूर्त में शेयरों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे। इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक होगी। यानी मुख्य ट्रेडिंग सत्र सिर्फ 70 मिनट का रहेगा।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल छोड़िए, बिजली से चलाइए! सालभर में स्कूटर का खर्च 1,564 रुपये, लांच हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर

70 मिनट का खास सत्र

दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इसे हिंदू नववर्ष की शुरुआत से जोड़कर देखा जाता है और कई निवेशक इस मौके पर शुभ मानकर शेयर खरीदते हैं। हर साल की तरह इस बार भी बीएसई और एनएसई पर विशेष कारोबारी सत्र आयोजित किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें :  डोंगरीपाली थाने के प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर को कानून का ज्ञान नहीं या नेताओं-मंत्रियों का डर?

 

मुहूर्त ट्रेडिंग का पूरा शेड्यूल

8 नवंबर को शेयर बाजार में अलग-अलग सत्रों का समय इस प्रकार रहेगा:

  • ब्लॉक डील सेशन: दोपहर 1:50 से 2:05 बजे तक
  • प्री-ओपन सेशन: दोपहर 2:05 से 2:20 बजे तक
  • मुहूर्त ट्रेडिंग: दोपहर 2:20 से 3:30 बजे तक
  • क्लोजिंग सेशन (नॉन-CAS): दोपहर 3:30 से 3:50 बजे तक
  • क्लोजिंग सेशन (CAS): दोपहर 3:35 से 3:50 बजे तक
  • पोस्ट-क्लोजिंग सेशन: दोपहर 3:50 से 4:00 बजे तक

 

यह भी पढ़ें : बिना राशन कार्ड अटक सकता है इन योजनाओं का लाभ! जानें कैसे बनवाएं नया कार्ड

 

10 नवंबर को बाजार बंद

दिवाली के दिन रविवार होने के बावजूद मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार खुलेगा। इसके अगले दिन 9 नवंबर को शेयर बाजार में सामान्य कारोबार होगा। वहीं 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा के अवसर पर बीएसई और एनएसई में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 24 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व के कारण भी शेयर बाजार बंद रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें :  बारिश ने बचाई टीम इंडिया की लाज! DLS से जीता भारत

 

दिवाली से पहले बाजार में तेजी

दिवाली से पहले भारतीय शेयर बाजार में लगातार तेजी देखने को मिली है। 6 नवंबर को बाजार में लगातार सातवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी 493.75 अंक यानी 2.01 प्रतिशत चढ़कर 25,030 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 1,718 अंक यानी 2.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,028 के स्तर पर पहुंच गया।

 

यह भी पढ़ें :  सूर्यकुमार यादव की फिर चमकी किस्मत! मिली फिर से T20 की कप्तानी, अब दो ट्राफी पर नजर

 

Back to top button