रायगढ़

चक्रधर समारोह कबड्डी में बड़े भंडार की बेटियों ने नाम किया रोशन, अदाणी फाउंडेशन की टीम बनी चैंपियन

रायगढ़, 1 अक्टूबर, 2026  अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के तहत आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में अदाणी फाउंडेशन बड़े भंडार की टीम ने खिताबी जीत हासिल की है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में अदाणी फाउंडेशन की बेटियों ने जिंदल फाउंडेशन रायगढ़ को 22-19 के करीबी अंतर से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही अदाणी फाउंडेशन की टीम की इस खिताबी जीत पर खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा गबेल, उपाध्यक्ष दीपक सिदार और सदस्य सुषमा खलखो ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। महिला वर्ग में पहले स्थान पर रही अदाणी फाउंडेशन की टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई, वहीं दूसरे स्थान पर रही जिंदल फाउंडेशन को 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली। लैलूंगा की टीम तीसरे और धरमजयगढ़ की टीम चौथे स्थान पर रही।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी अदाणी फाउंडेशन की भूमिका सिदार को बेस्ट ऑलराउंडर चुना गया। इसके अलावा प्राची को बेस्ट कैचर और रीना को बेस्ट रेडर का पुरस्कार मिला। पुरुष वर्ग में धरमजयगढ़ के यशवंत कमलवंशी को बेस्ट कैचर, तमनार के जागृत पटेल को बेस्ट रेडर और आशीष सिदार को ऑलराउंडर का खिताब मिला। चक्रधर समारोह के तहत आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन में पुरुष और महिला वर्ग की कुल 25 टीमों ने अपनी ताकत दिखाई। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और रायगढ़ के महापौर जीववर्धन चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

अदाणी पावर लिमिटेड की सामाजिक सरोकार इकाई अदाणी फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को नि:शुल्क कबड्डी प्रशिक्षण दे रही है। इस शानदार पहल का असर अब खेल मैदानों पर दिखने लगा है। फाउंडेशन की मदद से अब तक क्षेत्र की 35 बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय और 4 बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए हो चुका है। अदाणी फाउंडेशन की टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है, जो वर्ष 2023-24 में विजेता, 2024-25 में उपविजेता और पिछले दो वर्षों (2025-26 व 2026-27) से लगातार चैंपियन बनी हुई है।

इस बड़ी सफलता के पीछे टीम के कोच प्रेम नायक, रतिराम सिदार, परमेश्वर बिश्वाल और परमेश्वर गुप्ता का विशेष योगदान रहा है। वर्तमान में फाउंडेशन द्वारा करीब 15 गाँवों की 50 स्कूली छात्राओं को अनुभवी कोच के माध्यम से नियमित कबड्डी की बारीकियाँ सिखाई जा रही हैं। टीम की खिलाड़ी बीना सिदार ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन के सहयोग और नि:शुल्क प्रशिक्षण से ग्रामीण बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। इससे उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को निखारने और चक्रधर समारोह जैसे बड़े राज्य स्तरीय मंच पर खुद को साबित करने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button