Raigarh Train Theft चलती ट्रेन में महिला यात्री के पर्स से चोरी की वारदात का जीआरपी रायगढ़ ने खुलासा करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चांदी के आभूषण, नकदी, पर्स और दस्तावेज समेत करीब 27,450 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। महिला यात्री से ट्रेन में चोरी (Raigarh Train Theft) की घटना 26 सितंबर को टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन में हुई थी।
यह भी पढ़ें : Bitter Gourd Seed Production : एक एकड़ नेट हाउस में करेला बीज उत्पादन, दो सीजन में 5 से 7 लाख तक कमाई
भीड़ का फायदा उठाकर पर्स किया पार
पुलिस के अनुसार प्रार्थिया नीलम कंवर, निवासी ग्राम कलमी, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़, टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन से जांजगीर से रायगढ़ आ रही थीं। किरोड़ीमलनगर रेलवे स्टेशन के बाद एक महिला उनके पास खड़ी हो गई और भीड़ का फायदा उठाकर पिट्टू बैग से पर्स निकाल लिया। रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद महिला यात्री को पर्स चोरी होने की जानकारी हुई। चलती ट्रेन में पर्स चोरी (Raigarh Train Theft) के मामले में जीआरपी थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई।
यह भी पढ़ें : India vs West Indies 1st ODI : गिल की आंधी के बाद आया विराट का तूफान….कांपे गेंदबाज कैरिबियन गेंदबाज
संदेही महिलाओं को यार्ड से पकड़ा
घटना के बाद अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए जीआरपी की टीम को रेलवे क्षेत्र और सिटी रायगढ़ में लगाया गया। 27 सितंबर को रेलवे स्टेशन यार्ड रायगढ़ में दो संदेही महिलाएं दिखाई दीं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। पूछताछ में दोनों ने 26 सितंबर को टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन में महिला यात्री का पर्स चोरी करना स्वीकार किया। ट्रेन में महिला यात्री से चोरी (Raigarh Train Theft) के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिंकी देवी और रागनी कुमार के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : Aishwarya Rai Bachchan : आधी रात को स्वैग में एयरपोर्ट पहुंचीं ऐश्वर्या राय, बच्चन परिवार की बहू पर फिदा हुए फैंस
बिहार की रहने वाली हैं दोनों आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपना नाम पिंकी देवी पति मिथुन खड़वार उर्फ अनुज कुमार, उम्र 31 वर्ष और रागनी कुमार पति मिथुन खड़वार उर्फ अनुज कुमार, उम्र 19 वर्ष बताया। दोनों डालमियानगर, थाना डालमियानगर, जिला रोहतास, बिहार की रहने वाली हैं। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया पर्स और उसमें रखे चांदी के आभूषण व नकदी बरामद किए गए। Raigarh Train Theft मामले में पुलिस ने बरामद सामान जब्त कर लिया है।
यह भी पढ़ें : Mahanadi Flood : महानदी का रौद्र रूप, पोरथ शिव मंदिर डूबा, कई गांवों में घरों तक पहुंचा पानी
चांदी के आभूषण और नकदी बरामद
जीआरपी ने एक नीले रंग का पर्स बरामद किया। इसमें दो जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी के चूड़े, 550 रुपये नकद, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मिले। पुलिस के अनुसार बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 27,450 रुपये है। चोरी का सामान बरामद (Raigarh Train Theft) होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Sangeeta Bijlani Fashion Week : 66 की उम्र में संगीता बिजलानी का ग्लैमरस अंदाज, फ्लोरल गाउन में रैंप पर बिखेरा जलवा
जीआरपी के अभियान के तहत कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर दिव्यांग पटेल के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक रेल बिलासपुर तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। जीआरपी थाना रायगढ़ की टीम ने वारदात के अगले दिन दोनों संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर चोरी का सामान बरामद किया।











