रायगढ़

उत्तम मेमोरियल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन

रायगढ़ । उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेलपाली की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में नियमित गतिविधि अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सौदागर चौहान जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ प्लास्टिक मुक्त कैंपस बनाने की शपथ ली।


कार्यक्रम अधिकारी सौदागर चौहान ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को एकल उपयोग प्लास्टिक से बचने, कचरे का उचित निपटान करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।


उत्तम मेमोरियल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने इस अभियान के माध्यम से स्वच्छ परिसर एवं प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260923-WA0051

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button