रायगढ़

Adani Foundation Health Camp : मां चंद्रहासिनी मंदिर में अदाणी फाउंडेशन का सेवा शिविर, नौ दिन में 687 श्रद्धालुओं को मिला मुफ्त इलाज

Adani Foundation Health Camp छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर, चंद्रपुर में शारदीय नवरात्रि के दौरान आस्था के साथ सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सामाजिक सरोकार इकाई अदाणी फाउंडेशन (Adani Foundation Health Camp) की ओर से मंदिर परिसर में 11 से 19 अक्टूबर तक नौ दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं प्राथमिक उपचार शिविर लगाया गया। इस दौरान देश-प्रदेश से पहुंचे कुल 687 श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। इनमें 504 पुरुष और 183 महिलाएं शामिल थीं।

अतिथियों की मौजूदगी में हुआ शिविर का शुभारंभ

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि आशीष पटेल (तहसीलदार, डभरा), ओमप्रकाश देवांगन (अध्यक्ष, नगर पंचायत चंद्रपुर), तिलेस माली (मंडल अध्यक्ष), मोहन विश्वकर्मा (मुख्य नगर पालिका अधिकारी), दिनेश नायक (जिला समन्वयक), गौरी शंकर गुप्ता एवं गिरजा यादव (एल्डरमैन) तथा मंदिर न्यास के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

यह भी पढ़ें : Surajpur River Accident : रेण नदी में नहाने उतरे 4 लोगों की मौत, किसी ने खोया पति-बेटा तो किसी ने दोनों बेटे

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260923-WA0051

चौबीसों घंटे मिली चिकित्सा सुविधा, दवाओं का भी मुफ्त वितरण

शिविर में डॉ. उरांव के मार्गदर्शन में मेडिकल टीम ने चौबीसों घंटे सेवाएं दीं। महानदी के तट पर नवरात्रि मेले में उमड़े श्रद्धालुओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। अदाणी फाउंडेशन (Adani Foundation Health Camp) की इस पहल से श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में ही प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी मदद मिल सकी।

सर्दी-बुखार से लेकर बीपी-शुगर तक की जांच

शिविर में लंबी दूरी तय कर पहुंचे 187 मरीजों को तात्कालिक राहत दी गई। इसके अलावा सर्दी, खांसी और मौसमी बुखार से पीड़ित 136 मरीजों का उपचार किया गया। सफर और उपवास के कारण थके 130 मरीजों को भी चिकित्सकीय सहायता मिली। वहीं, 106 मरीजों की बीपी, शुगर जांच और घाव की ड्रेसिंग की गई। त्वचा रोग से संबंधित 62 और गैस्ट्रो की समस्या वाले 44 मरीजों का भी उपचार किया गया। इस तरह कुल 687 श्रद्धालुओं ने शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

यह भी पढ़ें : IND vs NZ 2nd T20 : तिलक-नीतीश ने पलटा मैच, न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत; 30 गेंदों में ठोक दिए 59 रन

छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा से पहुंचे श्रद्धालुओं को भी मिला लाभ

महानदी, मांड नदी और लात नदी के पवित्र संगम पर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर में नवरात्रि के दौरान रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार अदाणी फाउंडेशन (Adani Foundation Health Camp) के शिविर का लाभ चंद्रपुर और आसपास के ग्रामीणों के साथ रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा पड़ोसी राज्य ओडिशा से आए दर्शनार्थियों को भी मिला। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।

आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं चंद्रहासिनी देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास के समन्वय और स्वर्गीय मुकुटधर पांडेय स्मृति मेमोरियल सर्विस फाउंडेशन, चंद्रपुर के संचालन सहयोग से संपन्न हुआ।

जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है शिविर : ओमप्रकाश देवांगन

नगर पंचायत चंद्रपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन ने कहा कि नवरात्रि मेले में उमड़ने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में अदाणी फाउंडेशन का यह शिविर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

वहीं, चंद्रहासिनी देवी मंदिर न्यास के ट्रस्टी सुजीत पांडेय ने कहा कि मंदिर आने वाले गरीब और जरूरतमंद श्रद्धालुओं को मौके पर ही मुफ्त इलाज और दवाएं मिलने से उनकी यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button