छत्तीसगढ़रायगढ़

Raigarh Coaching News : लगातार तीसरे वर्ष रायगढ़ कॉमर्स टॉपर देने वाले संस्थान ने खोली नई शाखा

रायगढ़ में गुणवत्तापूर्ण वाणिज्य शिक्षा को नई दिशा देने की पहल करते हुए कॉमर्स सर्कल की नई चक्रधर नगर शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े अतिथि, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य सुश्री कल्याणी मुखर्जी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व इंस्पेक्टर एवं पूर्व सीएमओ सुरेश साहू तथा वार्ड पार्षद केशव जायसवाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

रायगढ़ (Raigarh Coaching News) में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सुश्री कल्याणी मुखर्जी ने कहा कि वर्तमान समय में वाणिज्य शिक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि कॉमर्स सर्कल जैसे संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन देकर सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। वहीं सुरेश साहू ने विद्यार्थियों से अनुशासन, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Oplus_131072

Raigarh Coaching News  मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन (Raigarh Coaching News)  करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह रहा। अकाउंटेंसी, अर्थशास्त्र और बिजनेस स्टडीज विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

इस वर्ष कार्तिक श्रीवास्तव और प्रशांत दुबे ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रायगढ़ कॉमर्स टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। संस्थान ने लगातार तीसरे वर्ष रायगढ़ कॉमर्स टॉपर देने का रिकॉर्ड कायम रखा। इसके अलावा शिवम अग्रवाल (94%), लेखा (93.80%), प्रिन्स (93%) और तपन (92.20%) ने भी अपने-अपने विद्यालयों में शीर्ष स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

आधुनिक शिक्षण से मिलेगा बेहतर मार्गदर्शन

कॉमर्स सर्कल के संचालक सीए उपेंद्र साहू ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में विषय की गहरी समझ, विश्लेषणात्मक सोच और आत्मविश्वास विकसित करना है। उन्होंने बताया कि आधुनिक शिक्षण पद्धति, नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम (Raigarh Coaching News) के अंत में शिवा सर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने नई शाखा की शुरुआत को रायगढ़ में वाणिज्य शिक्षा (Raigarh Coaching News) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसकी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button