Price Hike From 1st October : 1 अक्टूबर से महंगे होंगे AC, TV और वाशिंग मशीन, 8% तक बढ़ सकते हैं दाम
Price Hike From 1st October त्योहारी सीजन में टीवी, एसी, फ्रिज और वाशिंग मशीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां एक अक्टूबर से कई घरेलू उपकरणों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं। उद्योग से जुड़ी रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ उत्पादों के दाम में 8 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में घरेलू उपकरणों की कीमतों में बढ़ोतरी (Price Hike From 1st October) का असर दिवाली की खरीदारी के बजट पर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें : Sarangarh Veterinary Hospital Demand : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आधुनिक जिला स्तरीय पशु चिकित्सालय की मांग
एसी की कीमतों में 5 से 8 प्रतिशत तक बढ़ोतरी
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियां एक अक्टूबर से एयर कंडीशनर की कीमतों में करीब 5 से 8 प्रतिशत तक वृद्धि कर सकती हैं। वहीं, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और एलईडी टीवी की कीमतों में 3 से 4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। हालांकि, कीमतों में वास्तविक बदलाव कंपनी और उत्पाद के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। एसी और टीवी के दाम (Price Hike From 1st October) बढ़ने से त्योहारी खरीदारी महंगी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें : Sarangarh Municipal Corporation Demand : सारंगढ़ को नगर निगम बनाने की उठी मांग, सरिता ने साव को लिखा पत्र
2026 में तीसरी बार बढ़ सकते हैं दाम
रिपोर्ट के मुताबिक, यह वर्ष 2026 में इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में कीमतें बढ़ाने का तीसरा दौर हो सकता है। कंपनियों का कहना है कि तांबा, इस्पात, एल्यूमीनियम, प्लास्टिक और कच्चे तेल से जुड़े उत्पादों की लागत बढ़ी है। इसके साथ माल ढुलाई का खर्च भी कंपनियों पर दबाव डाल रहा है। इन कारणों से इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की कीमतों में इजाफा (Price Hike From 1st October) करने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Sarangarh Rail Connectivity : सारंगढ़ को रेल से जोड़ने की फिर उठी मांग, पुराने 310 किमी रेल मार्ग के सर्वे का आग्रह
कई कंपनियों ने बढ़ोतरी की पुष्टि की
पीटीआई की रिपोर्ट में ब्लू स्टार, गोदरेज अप्लायंसेज, हायर, डाइकिन और सुपर प्लास्ट्रोनिक्स जैसी कंपनियों के कीमतें बढ़ाने या बढ़ोतरी लागू करने की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, एलजी और बॉश होम कम्फर्ट ने एसी की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत की वृद्धि की है, जबकि पैनासोनिक इस संबंध में मूल्यांकन कर रही है। अलग-अलग ब्रांडों में बढ़ोतरी की दर और लागू होने की तारीख अलग हो सकती है।
Price Hike From 1st October कंपनियों ने लागत बढ़ने को बताया वजह
ब्लू स्टार के एमडी बी. थियागराजन के अनुसार, तांबा, इस्पात और प्लास्टिक समेत कई कच्चे माल की कीमतें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल के त्योहारी सीजन की तुलना में लागत करीब 15 प्रतिशत बढ़ी है। उनके मुताबिक, जीएसटी से मिली राहत के कारण ग्राहकों पर इसका कुल प्रभाव कुछ कम हो सकता है।
गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अप्लायंसेज बिजनेस हेड कमल नंदी ने भी विभिन्न श्रेणियों में 5 से 7 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ने की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि अलग-अलग ब्रांड अक्टूबर या नवंबर से नई कीमतें लागू कर सकते हैं। घरेलू सामान की बढ़ती कीमतें (Price Hike From 1st October) कंपनियों की बढ़ी उत्पादन लागत से जुड़ी हैं।
यह भी पढ़ें : Sarangarh Raipur Fourlane Project : फोरलेन निर्माण में सुरक्षा और हरियाली की मांग, सरिता मल्होत्रा ने CM साय को लिखा पत्र
एसी, टीवी और वाशिंग मशीन पर पड़ेगा असर
हायर इंडिया कंपनी एक अक्टूबर से रूम एयर कंडीशनर की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत और एलईडी टीवी व वाशिंग मशीन की कीमतों में 2 से 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की योजना बना रही है। वहीं, डाइकिन एयरकंडीशनिंग इंडिया ने 16 सितंबर को कीमतों में 8 से 10 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की थी। एसपीपीएल भी अक्टूबर के बाद टीवी की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में है। त्योहारी खरीदारी पर महंगाई का असर (Price Hike From 1st October) उत्पादों और ब्रांड के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।












One Comment