राजनीति

Deepak Mhaske : बीजेपी आईटी-सोशल मीडिया में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय की छुट्टी, छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ को बड़ी जिम्मेदारी, लंबे संगठनात्मक अनुभव वाले दीपक म्हस्के संभालेंगे राष्ट्रीय सोशल मीडिया की कमान।

Deepak Mhaske भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम (BJP National Team) का ऐलान कर दिया है। नई टीम में कई अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया संगठन (BJP IT and Social Media) में भी बड़ा बदलाव किया गया है। लंबे समय से राष्ट्रीय आईटी सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित मालवीय को इस भूमिका से हटाकर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता दीपक म्हस्के (Deepak Mhaske) को राष्ट्रीय सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

दीपक म्हस्के को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक म्हस्के (Deepak Mhaske) को पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। वे लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी के सोशल मीडिया व संचार से जुड़े काम में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नई जिम्मेदारी के तहत दीपक म्हस्के के नेतृत्व में भाजपा के सोशल मीडिया अभियानों (Social Media Campaign) और डिजिटल गतिविधियों (Digital Activities) को आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी के लिए सोशल मीडिया अब राजनीतिक संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों का अहम माध्यम बन चुका है।

चार सह-संयोजक भी नियुक्त

भाजपा ने सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के लिए चार राज्यों से सह-संयोजकों की भी नियुक्ति की है। इनमें महाराष्ट्र से प्रीति गांधी, दिल्ली से शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड से आलोक भट्ट और हरियाणा से अरुण यादव शामिल हैं। ये सभी दीपक म्हस्के के नेतृत्व में काम करेंगे। पार्टी के सोशल मीडिया कैंपेन (BJP Social Media Campaign), डिजिटल गतिविधियों और विभिन्न अभियानों को राज्यों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की जिम्मेदारी इन पदाधिकारियों की होगी।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

अमित मालवीय के पास रहेगा आईटी का काम

अमित मालवीय को लेकर नई टीम में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पार्टी ने उन्हें सोशल मीडिया की जिम्मेदारी से अलग किया है। हालांकि, दी गई जानकारी के अनुसार अमित मालवीय बीजेपी के नेशनल आईटी इंचार्ज (BJP National IT Incharge) बने रहेंगे। अमित मालवीय को वर्ष 2015 में भाजपा के आईटी सेल (BJP IT Cell) की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद से वे पार्टी की डिजिटल रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुके हैं दीपक म्हस्के Deepak Mhaske

दीपक म्हस्के का भाजपा संगठन में लंबा अनुभव रहा है। वे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता (BJP National Spokesperson) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा संगठनात्मक गतिविधियों और मीडिया से जुड़े कामों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) का प्रमुख भी बनाया जा चुका है। संगठन, मीडिया और संचार के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी ने अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी है।

छत्तीसगढ़ भाजपा का राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा प्रतिनिधित्व

दीपक म्हस्के को मिली जिम्मेदारी से छत्तीसगढ़ भाजपा का राष्ट्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व बढ़ा है। इससे पहले नई टीम में महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम (BJP National Team 2026) में छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिली हैं। पार्टी के लिए आने वाले समय में सोशल मीडिया और डिजिटल कैंपेन को और प्रभावी बनाने में दीपक म्हस्के (Deepak Mhaske) की भूमिका अहम रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button