राजनीति

Gyanesh Kumar Resignation Demand : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Gyanesh Kumar Resignation Demand मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रायगढ़ जिले के खरसिया में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। मदनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय से तहसील कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम एसडीएम खरसिया को ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग (Gyanesh Kumar Resignation Demand) को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

यह भी पढ़ें : Manendragarh Bus Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा, पेड़ से टकराई मिनी बस; 6 की मौत, 39 घायल

 

SIR और फॉर्म-6 की प्रक्रिया पर जताई आपत्ति

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा और विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Gyanesh Kumar Resignation Demand) और फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर भी आपत्ति जताई। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि किसी भी मतदाता के अधिकारों का हनन न हो।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260923-WA0051

यह भी पढ़ें : 

 

मदनपुर से तहसील कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च

मदनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय से निकले पैदल मार्च में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में पार्टी के झंडे और नारे लिखी तख्तियां लेकर कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”, “चुनाव बचाओ, देश बचाओ”, “वोट चोर गद्दी छोड़” और “लोकतंत्र से खिलवाड़ करना बंद करो” जैसे नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने “उमेश पटेल जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारे भी लगाए। इस विरोध प्रदर्शन (Gyanesh Kumar Resignation Demand) के दौरान कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

 

यह भी पढ़ें : Abhishek Sharma First Ball Six Record : पहली गेंद पर छक्का जड़ अभिषेक शर्मा ने तोड़ा अफगानी बल्लेबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा की मांग

राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों की निष्पक्ष और पारदर्शी समीक्षा कराने तथा मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा पर निर्भर करती है। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता (Gyanesh Kumar Resignation Demand) सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए सवालों का समाधान किया जाना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास बना रहे।

 

यह भी पढ़ें : Harry Brook Fastest ODI Double Century : 21 चौके-10 छक्के, हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में ठोका 202 रन, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 430 रन का लक्ष्य

 

लोकतांत्रिक संस्थाओं में विश्वास बनाए रखने पर जोर

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक सवाल का पारदर्शी समाधान होना चाहिए। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग दोहराते हुए कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा (Gyanesh Kumar Resignation Demand) और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button