Ankita Sharma AK-47 Firing : साड़ी पहनकर AK-47 से हवाई फायरिंग पर महिला एसपी से आईजी ने मांगा स्पष्टीकरण
Ankita Sharma AK-47 Firing विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान एके-47 से हवाई फायरिंग करने के मामले में राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। फायरिंग की तकनीक और पुलिस की गरिमा को लेकर उठे सवालों के बाद पुलिस मुख्यालय ने प्रकरण का संज्ञान लिया है। मुख्यालय के निर्देश पर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने एसपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले में एके-47 से हवाई फायरिंग (Ankita Sharma AK-47 Firing) को लेकर मीडिया में भी सवाल उठाए गए थे।
यह भी पढ़ें : Manendragarh Bus Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा, पेड़ से टकराई मिनी बस; 6 की मौत, 39 घायल
20 अक्टूबर को पुलिस लाइन में हुआ था शस्त्र पूजन
20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में परंपरानुसार शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया था। इसमें पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। पूजा के बाद एसपी ने साड़ी पहनकर एके-47 से हवाई फायरिंग की थी। इसके बाद शस्त्र पूजन के दौरान फायरिंग (Ankita Sharma AK-47 Firing) के तरीके और पुलिस के हथियारों के इस्तेमाल से जुड़े निर्धारित नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे।
यह भी पढ़ें : Abhishek Sharma First Ball Six Record : पहली गेंद पर छक्का जड़ अभिषेक शर्मा ने तोड़ा अफगानी बल्लेबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मांगा जवाब
पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने बताया कि यह मामला पुलिस मुख्यालय और उनके संज्ञान में आया है। सभी जिलों में विजयादशमी पर परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन किया जाता है, लेकिन राजनांदगांव में हुई हर्ष फायरिंग को लेकर मीडिया में उठी टिप्पणियों के बाद मुख्यालय ने स्पष्टीकरण मांगा है। इसी क्रम में फायरिंग की तकनीक पर उठे सवाल (Ankita Sharma AK-47 Firing) को लेकर एसपी से जवाब तलब किया गया है।
जवाब मिलने के बाद मुख्यालय भेजा जाएगा प्रकरण
आइजी अजय यादव के अनुसार, एसपी अंकिता शर्मा से फायरिंग की तकनीक और पुलिस की गरिमा से जुड़े बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनका जवाब मिलने के बाद वे अपना अभिमत देंगे और प्रकरण पुलिस मुख्यालय को भेजेंगे। इसके बाद मुख्यालय से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एसपी के स्पष्टीकरण (Ankita Sharma AK-47 Firing) के बाद ही मामले में अगला कदम तय होगा। अंकिता शर्मा वर्ष 2018 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) अधिकारी हैं। वे छत्तीसगढ़ की पहली महिला आइपीएस अधिकारी हैं।
यह भी पढ़ें : Monalisa Teal Green Saree Look : मोनालिसा का नया ट्रेडिशनल अवतार, टील ग्रीन साड़ी में ढाया कहर












One Comment