क्राइम

Nepal Road Accident : बारात ले जा रही बस खाई में गिरी, 8 की मौत…45 घायल

नेपाल के बैतडी जिले में गुरुवार शाम को बड़ा सड़क हादसा (Nepal Road Accident) हो गया। बारात ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शादी की बारात ले जा रही बस गुरुवार को रात लगभग 8 बजे 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 45 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 16 को स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए बाकी लोगों को अच्छे अस्पतालों में रेफर किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

(Nepal Road Accident) दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित

पुलिस ने बताया कि दुल्हन और दूल्हा सुरक्षित (Nepal Road Accident) रहे क्योंकि वे दूसरी गाड़ी में यात्रा कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना की सही वजह अभी बता पाना अभी मुश्किल है मामले की जांच जारी है। वहीं, बैतडी जिलाधिकारी कृष्णा थापा ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में लगभग 60 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि नेपाल सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बता दें कि पहाड़ी देश नेपाल में हाल के वर्षों में सड़कों पर बढ़ती गाड़ियों की संख्या और बेहतर सड़क संपर्क के कारण सड़क हादसों में वृद्धि देखी जा रही है।

Nepal Road Accident नेपाल में बढ़े सड़क हादसे

सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले एक दशक पहले नेपाल में 4,999 सड़क दुर्घटनाएं (Nepal Road Accident) दर्ज की गई थीं। वित्तीय वर्ष 2024–25 में देश में 7,669 सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 190 लोगों ने अपनी जान गंवाई। इनमें से 278 गंभीर दुर्घटनाएं थीं। सड़क हादसों का केवल मानवीय नुकसान ही नहीं, बल्कि आर्थिक प्रभाव भी बहुत बड़ा होता है। विश्व बैंक की स्टडी के अनुसार, ‘नेपाल में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली आर्थिक हानि 2007 से तीन गुना बढ़ गई है और यह सकल राष्ट्रीय उत्पाद का 1.5 प्रतिशत के बराबर है। सड़क हादसे गरीबों पर बुरा असर डालते हैं।’

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button