रायगढ़धर्म-राशिफल

Guru Purnima Kharsia : गुरु पूर्णिमा पर भक्ति में डूबी धर्म नगरी खरसिया

Guru Purnima Kharsia धर्म नगरी खरसिया में गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय रामानंद मुंशी राम शर्मा राम मंदिर, गंज चौक में देवी संपद मंडल के तत्वावधान में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में गुरु पूजन, सामूहिक आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने अपने गुरु के प्रति आस्था व्यक्त की।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

गुरुदेव को अर्पित की श्रद्धांजलि Guru Purnima Kharsia

कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्मलीन परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। युवा विद्वान पंडित बिट्टू महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद सभी शिष्य परिवारों ने अपने परिजनों के साथ गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सामूहिक आरती और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

गुरु पूजन (Guru Purnima Kharsia) के बाद मंदिर परिसर में सामूहिक आरती हुई। महिला मंडल ने भक्ति गीत और भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को जलपान और प्रसाद वितरित किया गया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद Guru Purnima Kharsia

महोत्सव में ओमप्रकाश गोयल, अशोक अग्रवाल, सनी सोनी, कैलाश बंसल, विनोद शर्मा, प्रिंस सलूजा, नरेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, कान्हा शर्मा, रजत शर्मा, रज्जू, नीरज अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, संजय कंकड़वाल, पवन अग्रवाल, गोपाल शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। महिला मंडल से प्रेमां गोयल, कौशल्या देवी अग्रवाल, चमेली देवी शर्मा, सरिता शर्मा, उषा अग्रवाल, किरण देवी अग्रवाल, शशि शर्मा, श्वेता शर्मा और रुक्मणी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में देवी संपद मंडल के गोपाल शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button