बड़ी खबर

कैट की रायगढ़ इकाई ने चक्रधर नगर दुर्गा चौक में मनाया 79वें स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की रायगढ़ इकाई ने  चक्रधर नगर दुर्गा चौक में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कैट के प्रदेश अध्यक्ष  किशोर तलरेजा, महामंत्री श्री रवि सुखेजा और अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह आत्मसम्मान, बलिदान और संकल्प का दिवस है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से भर दिया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए व्यापारियों की भूमिका को भी रेखांकित किया गया, जो आज आर्थिक आजादी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

कैट के पदाधिकारियों ने कहा कि आज हम अपने तिरंगे को सलामी देते समय उन संघर्षों को भी नमन कर रहे हैं जिन्होंने हमें स्वतंत्र भारत का सपना साकार करने का अवसर दिया। इस अवसर पर व्यापारियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि वे न केवल आर्थिक विकास में योगदान दे रहे हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैट की रायगढ़ इकाई ने इस अवसर पर देश के विकास और समृद्धि के लिए व्यापारियों की भूमिका को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स रायगढ़ इकाई के संरक्षक पवन बसंतानी जी रामनिवास मोड़ा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश जेठानी जी, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील अग्रवाल (वकील),महामंत्री रवि सुखेजा, कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश रोरा, उपाध्यक्ष संजय रतेरिया, मंत्री सत्यराम साहू,  युवा कैट के अध्यक्ष कमलेश मोटवानी, कार्यकारी अध्यक्ष नितेश शर्मा, महामंत्री अभिषेक गुप्ता, उपाध्यक्ष त्रिलोक आहूजा उपाध्यक्ष हितेश बत्रा, मंत्री प्रकाश मेहानी, मंत्री विजय खत्री एवं भरत बलेचा (कैट) कार्यक्रम को सफल बनाने में इन सबका भी योगदान रहा।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button