September Holiday 2026 : सितंबर में जमकर मिलेंगी छुट्टियां, 4 और 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर; देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ में सितंबर का महीना छुट्टियों (September Holiday 2026) के लिहाज से खास रहने वाला है। राज्य में 4 सितंबर और 14 सितंबर को शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। इन दोनों तारीखों पर शासकीय कार्यालयों के साथ स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी। इसके अलावा सितंबर में कई त्योहारों पर स्थानीय और ऐच्छिक अवकाश का भी प्रावधान है। ऐसे में विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को छुट्टियों की पहले से जानकारी होने से अपने जरूरी काम और घूमने-फिरने की योजना बनाने में सुविधा होगी।
4 सितंबर को जन्माष्टमी पर शासकीय अवकाश
4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शासकीय अवकाश (September Holiday 2026) रहेगा। इस दिन स्कूल-कॉलेज और शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। जन्माष्टमी के बाद 5 सितंबर शनिवार और 6 सितंबर रविवार है।
ऐसे में कई लोगों को लगातार तीन दिन छुट्टी का लाभ मिल सकता है। जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न धार्मिक आयोजन भी होंगे। छुट्टी के कारण लोग परिवार के साथ त्योहार मनाने की योजना बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Nal Jal Yojana : नल-जल योजना ने ग्रामीणों की बढ़ाई मुसीबत, टूटी नाली-सीसी रोड से घरों में घुस रहा गंदा पानी
14 सितंबर को हरितालिका तीज पर छुट्टी
सितंबर में दूसरी प्रमुख शासकीय छुट्टी 14 सितंबर को रहेगी। इस दिन हरितालिका तीज के अवसर पर शासकीय अवकाश (September Holiday 2026) घोषित है।
छत्तीसगढ़ में हरितालिका तीज का विशेष महत्व है और बड़ी संख्या में महिलाएं इस पर्व को परंपरागत तरीके से मनाती हैं। 14 सितंबर को शासकीय कार्यालयों के साथ संबंधित शिक्षण संस्थानों में भी अवकाश रहेगा। इसी दिन गणेश चतुर्थी का भी उल्लेख छुट्टियों की सूची में किया गया है।
यह भी पढ़ें :Jonk River Accident : कार-बाइक की भिड़ंत, रेलिंग तोड़ जोंक नदी में गिरी कार, 1 की मौत
15 सितंबर को नुआखाई पर स्थानीय अवकाश
सितंबर में 15 सितंबर को नुआखाई पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश का प्रावधान है। हालांकि यह अवकाश पूरे प्रदेश में समान रूप से लागू नहीं होता। स्थानीय अवकाश जिले के अनुसार निर्धारित किया जाता है।
इसलिए नुआखाई की छुट्टी को लेकर संबंधित जिला प्रशासन अथवा विभाग द्वारा जारी आदेश को ही अंतिम माना जाएगा। छुट्टियों (September Holiday 2026) की योजना बनाने से पहले स्थानीय आदेश की जानकारी लेना जरूरी है।
यह भी पढ़ें :Shweta Tiwari : 2 बार टूटी शादी, तलाक के बाद बच्चों को अकेले पाला, दर्द सहकर भी नहीं मानी हार
इन त्योहारों पर मिलेगा ऐच्छिक अवकाश
सितंबर में कई प्रमुख त्योहारों पर ऐच्छिक अवकाश (September Holiday 2026) भी रहेगा। इनमें हरछठ, पोला, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती, नवाखाई, ढोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी शामिल हैं।
ऐच्छिक अवकाश कर्मचारियों को संबंधित नियमों और विभागीय प्रावधानों के अनुसार लेने की सुविधा होती है। इसलिए इन अवकाशों की स्थिति शासकीय अवकाश से अलग होती है।
यह भी पढ़ें :Ex-Agniveer Reservation : सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण, उम्र में 4 साल की छूट
September Holiday 2026 सितंबर 2026 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सितंबर में प्रमुख अवकाश इस प्रकार हैं
- 2 सितंबर हरछठ — ऐच्छिक अवकाश
- 4 सितंबर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी — शासकीय अवकाश
- 10 सितंबर पोला — ऐच्छिक अवकाश
- 14 सितंबर हरितालिका तीज — शासकीय अवकाश
- 14 सितंबर गणेश चतुर्थी — ऐच्छिक अवकाश
- 15 सितंबर नुआखाई — स्थानीय अवकाश
- 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती — ऐच्छिक अवकाश
- 18 सितंबर नवाखाई — ऐच्छिक अवकाश
- 22 सितंबर ढोल ग्यारस — ऐच्छिक अवकाश
- 25 सितंबर अनंत चतुर्दशी — ऐच्छिक अवकाश
सितंबर की छुट्टियों (September Holiday 2026) में सबसे अहम 4 और 14 सितंबर की तारीखें हैं, क्योंकि इन दोनों दिन शासकीय अवकाश रहेगा।
यह भी पढ़ें :Ex-Agniveer Reservation : सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण, उम्र में 4 साल की छूट
छुट्टी की प्लानिंग से पहले आदेश जरूर देखें
शासकीय अवकाश, (September Holiday 2026) स्थानीय अवकाश और ऐच्छिक अवकाश को लेकर संबंधित विभाग या जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश को अंतिम माना जाएगा। खासकर स्थानीय और ऐच्छिक छुट्टियों की स्थिति जिले और विभाग के अनुसार अलग हो सकती है। इसलिए स्कूल-कॉलेज, कार्यालय या अन्य संस्थान से जुड़ी छुट्टी की योजना बनाने से पहले संबंधित आदेश की पुष्टि करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें : Ban Lotte Choco Pie लोटे चोको पाई की खरीद-बिक्री पर लगा तत्काल प्रतिबंध
सितंबर से दिसंबर तक प्रमुख त्योहारों की तारीखें
- 4 सितंबर — श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
- 14 सितंबर — गणेश चतुर्थी एवं हरतालिका तीज
- 25 सितंबर — अनंत चतुर्दशी
- 11 अक्टूबर — शारदीय नवरात्र प्रारंभ
- 19 अक्टूबर — दुर्गा महानवमी
- 20 अक्टूबर — दशहरा
- 29 अक्टूबर — करवा चौथ
- 6 नवंबर — धनतेरस
- 8 नवंबर — नरक चतुर्दशी
- 9 नवंबर — दीपावली
- 10 नवंबर — गोवर्धन पूजा
- 11 नवंबर — भाई दूज
- 25 दिसंबर — क्रिसमस











