छत्तीसगढ़

Ban Lotte Choco Pie लोटे चोको पाई की खरीद-बिक्री पर लगा तत्काल प्रतिबंध

रायगढ़, 21 अगस्त आम जनता की खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लोटे चोको पाई  ban imposed on the sale and purchase of Lotte Choco Pie के एक विशेष बैच को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जांच में उक्त खाद्य पदार्थ को असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद आम उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे संबंधित बैच नंबर का लोटे चोको पाई न खरीदें और न ही उसका सेवन करें। वहीं जिले के सभी थोक एवं फुटकर खाद्य विक्रेताओं को भी इस बैच के उत्पाद की खरीद-बिक्री एवं भंडारण तत्काल प्रभाव से बंद करने की अपील की गई है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी सुधार चौधरी ने बताया कि फर्म लोटे इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड, नंबर 26, थिरुवेल्लूर मेन रोड, नेमान विपेज एंड पोस्ट, थिरुमांझीसाई, चेन्नई-600124, भारत के एफएसएसएआई नंबर 10014042001580 वाले उत्पाद का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। जांच के लिए लिए गए खाद्य पदार्थ का विवरण पैक्ड 168 ग्राम लोटे चोको पाई, बैच नंबर एनएम 10 डी सी 2 है। इसकी पैकेजिंग तिथि 10 अप्रैल 2026 तथा समाप्ति तिथि 09 अप्रैल 2027 अंकित है। उक्त नमूने की जांच कैली-लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, बिरासिया रोड, भोपाल (मध्यप्रदेश) द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट क्रमांक आर-0565/2026 (10565/ 10.07.2026), विशिष्ट प्रयोगशाला रिपोर्ट क्रमांक यूएलआर-टीटी 72102600 0009601 एफ, दिनांक 21 जुलाई 2026 के अनुसार संबंधित खाद्य पदार्थ को असुरक्षित घोषित किया गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता एवं उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बाजार से बैच नंबर एनएम 10 डी सी 2 वाला लोटे चोको पाई खरीदते समय पैकेट पर अंकित बैच नंबर अवश्य जांच लें। यदि संबंधित बैच का उत्पाद किसी दुकान या प्रतिष्ठान में उपलब्ध हो तो उसे न खरीदें और उसका सेवन भी न करें। विभाग का उद्देश्य असुरक्षित खाद्य पदार्थ के क्रय एवं उपभोग को रोकते हुए आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सभी खाद्य विक्रेताओं, थोक एवं फुटकर व्यापारियों से भी अपील की गई है कि लोटे चोको पाई के बैच नंबर एनएम 10 डी सी 2 की खरीद, बिक्री एवं भंडारण तत्काल प्रभाव से बंद करें। संबंधित उत्पाद को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध न कराया जाए, ताकि त्रुटिवश भी असुरक्षित खाद्य पदार्थ उपभोक्ताओं तक न पहुंच सके।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button