छत्तीसगढ़

PMAY Urban 2.0 : 7,230 नए आवास मंजूर, घर बनाने मिलेंगे 2.82 लाख रुपये

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (PMAY Urban 2.0) के तहत छत्तीसगढ़ में 7,230 नए आवासों के निर्माण को मंजूरी मिली है। लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी) घटक के तहत स्वीकृत इन आवासों का निर्माण तय मापदंडों के अनुसार करना अनिवार्य होगा। पीएम आवास योजना के तहत आवास का कारपेट क्षेत्रफल 30 से 45 वर्गमीटर रखना जरूरी होगा।

 

यह भी पढ़ें :  Medical College Recruitment  :  पांच मेडिकल कालेजों में 350 पदों पर सीधी भर्ती, अस्पतालों में भी 330 नियुक्तियां

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

106 परियोजनाओं को मिली मंजूरी

राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) ने प्रदेश के सभी नगर निगम आयुक्तों और नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की केंद्रीय स्वीकृति एवं अनुश्रवण समिति की आठवीं बैठक 6 अगस्त को हुई थी। इसमें 106 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

विगत माह भी 11,477 नए आवासों के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। केंद्र सरकार से अब तक पीएम आवास योजना (PMAY Urban 2.0) के बीएलसी घटक के तहत कुल 55,953 आवासों को मंजूरी मिल चुकी है।

 

यह भी पढ़ें :  Onion Price Hike : चार दिन में दोगुने हुए प्याज के दाम, 50 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

 

281.24 करोड़ की कुल परियोजना लागत

स्वीकृत परियोजनाओं के लिए केंद्रांश के रूप में 108.45 करोड़ रुपये और राज्यांश के रूप में 72.30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं हितग्राही अंशदान 23.75 करोड़ रुपये रहेगा। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 281.24 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

पीएम आवास योजना (PMAY Urban 2.0) के तहत आवास निर्माण के लिए केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत राशि उपलब्ध कराती है।

 

यह भी पढ़ें : Devdutt Padikkal Century : गाल के बाद कोलंबो में भी छाया पडिक्कल, लगातार दूसरा शतक जड़कर नंबर-3 पर ठोकी दावेदारी

 

30 से 45 वर्गमीटर में बनाना होगा आवास

सूडा के निर्देश के मुताबिक सभी आवासों का निर्माण केंद्र और राज्य सरकार के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। हितग्राहियों को संबंधित नगरीय निकाय से भवन अनुज्ञा लेना जरूरी होगा।

आवास का कारपेट क्षेत्रफल 30 से 45 वर्गमीटर के बीच होना अनिवार्य है। निर्धारित क्षेत्रफल के अनुसार निर्माण नहीं होने पर योजना की राशि जारी नहीं की जाएगी। इस तरह पीएम आवास योजना (PMAY Urban 2.0) में निर्माण के निर्धारित मानकों का पालन करना हितग्राहियों के लिए जरूरी होगा।

 

यह भी पढ़ें : Sunita Yadav Teacher : बरमकेला खिचरी की पाठशाला से राष्ट्रपति भवन तक पहुंची सुनीता यादव की नवाचार यात्रा

 

18 माह में घर पूरा करने पर अतिरिक्त राशि

हितग्राहियों को पीएम आवास के निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चार किस्तों में कुल 2.50 लाख रुपये दिए जाते हैं। मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के तहत निर्धारित 18 माह की समयसीमा में आवास पूरा करने पर राज्य सरकार की ओर से 32,850 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इस तरह पात्र हितग्राही को कुल 2,82,850 रुपये प्राप्त होंगे। पीएम आवास योजना (PMAY Urban 2.0) की राशि का 70 प्रतिशत उपयोग करने के बाद हितग्राही को निर्धारित प्रारूप में उपयोगिता प्रमाण पत्र देना होगा। इसके बाद ही अगली किस्त जारी की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें :  Gharghoda police घरघोड़ा पुलिस ने मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी,के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

 

PMAY Urban 2.0 चार किस्तों में मिलेगी राशि

निर्माण की स्थिति मिलने वाली राशि
फाउंडेशन 1,00,000 रुपये
लिंटल स्तर तक 50,000 रुपये
छत निर्माण 50,000 रुपये
कार्य पूर्ण 50,000 रुपये

समयसीमा और निर्धारित मापदंडों के अनुसार निर्माण पूरा करने पर ही हितग्राहियों को योजना का पूरा लाभ मिल सकेगा। पीएम आवास योजना (PMAY Urban 2.0) के तहत स्वीकृत नए आवासों से शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button