Onion Price Hike : चार दिन में दोगुने हुए प्याज के दाम, 50 रुपये किलो तक पहुंचा भाव
प्याज के दाम (Onion Price Hike) ने एक बार फिर आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। चार दिन पहले थोक बाजार में 25 रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब 40 से 45 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं चिल्हर बाजार में प्याज की कीमत 50 रुपये किलो तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें : Vaani Kapoor Birthday : 38वें बर्थडे पर वाणी कपूर का ग्लैमरस बिकिनी लुक, पूल में दिखीं स्टाइलिश
नासिक-अहमदनगर से घट गई आवक
रायपुर के थोक बाजार में महाराष्ट्र के नासिक और अहमदनगर से प्याज की आवक कम हो गई है। व्यापारियों के मुताबिक, आवक घटने का सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। महाराष्ट्र से पर्याप्त मात्रा में प्याज नहीं आने के कारण स्थानीय बाजार में दाम तेजी से बढ़े हैं।
व्यापारियों के अनुसार, गर्मी की स्थानीय प्याज की फसल प्रदेश की कुल जरूरत का करीब 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा पूरा करती है। फिलहाल स्थानीय फसल खत्म हो चुकी है। ऐसे में प्रदेश की प्याज की जरूरत के लिए महाराष्ट्र से आने वाली खेप पर निर्भरता बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें : Jashpur Job Fair : नौकरी की तलाश खत्म! 599 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका
दक्षिण भारत में बढ़ी मांग का असर
दक्षिण भारत में त्योहारों के चलते प्याज (Onion Price Hike) की मांग बढ़ी हुई है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में अधिक मात्रा में प्याज भेजा जा रहा है। इसका असर छत्तीसगढ़ में आने वाली प्याज की आवक पर पड़ा है।
यह भी पढ़ें : WTC Final Race : कोलंबो में जीत से भारत की बढ़ेगी फाइनल की उम्मीद, श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने उतरेगी टीम इंडिया
आवक कम हुई तो दाम बढ़े Onion Price Hike
श्रीराम थोक सब्जी मंडी विक्रेता समिति, रायपुर के अध्यक्ष टी. श्रीनिवास रेड्डी के मुताबिक, नासिक और अहमदनगर से इस समय जितनी प्याज की आवक होनी चाहिए, उतनी नहीं हो रही है। इसी वजह से बाजार में प्याज (Onion Price Hike) के दाम बढ़ रहे हैं।
फिलहाल प्याज के दाम (Onion Price Hike) बढ़ने से घरेलू बजट पर असर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में महाराष्ट्र से आवक सामान्य होने पर कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : CG Transfer Breaking : IAS के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, बदले कई जिलों के सीईओ और अपर कलेक्टर












One Comment