कारोबार

Kia Carens Clavis : दमदार लुक, 3 इंजन ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च हुई किआ की नई एमपीवी, जानिए कीमत व खूबियां

किआ ने भारत में Carens Clavis MPV को 11.49 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इसमें 3 इंजन विकल्प, 20 सेफ्टी फीचर और लेवल-2 ADAS शामिल हैं। जानिए पूरी डिटेल।

2025 Kia Carens Clavis : हुंडई की सिस्टर कंपनी किआ मोटर्स (Kia Motors) ने भारत में अपनी प्रीमियम और स्टाइलिश नई एमपीवी “कैरेंस क्लैविस” (Kia Carens Clavis) को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। 9 मई से बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी। यह एमपीवी तीन इंजन ऑप्शन और सात वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें कुल आठ कलर ऑप्शन दिए गए हैं।

किआ (Kia Carens Clavis) की नई “ऑपोजिट्स युनाइटेड 2.0” डिज़ाइन लैंग्वेज पर आधारित यह एमपीवी न सिर्फ दिखने में मॉडर्न है, बल्कि इसमें कई शानदार फीचर्स और 20 सेफ्टी फीचर्स के साथ लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी एलिमेंट्स भी शामिल किए गए हैं।

मॉडल : Kia Carens Clavis
शुरुआती कीमत : ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम)
बुकिंग : शुरू – 9 मई 2025
डिलीवरी : अगले सप्ताह से
सेगमेंट : प्रीमियम एमपीवी (3-पंक्ति)

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

इंजन विकल्प Kia Carens Clavis

1.5L NA पेट्रोल (113bhp/144Nm)

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

1.5L टर्बो GDi पेट्रोल (158bhp/253Nm)

1.5L डीजल (113bhp/250Nm)
गियरबॉक्स ऑप्शन : 6MT, 6iMT, 7DCT, 6AT
कलर ऑप्शन : 8
सेफ्टी : 20 फीचर्स + Level-2 ADAS

डिज़ाइन और फीचर्स में क्या है खास (Kia Carens Clavis)

Kia EV5 से प्रेरित डिजाइन के साथ Carens Clavis एक फ्यूचरिस्टिक एमपीवी की झलक देती है। इसके फ्रंट में नई त्रिकोणीय थ्री-पॉड एलईडी हेडलाइट्स और एंगुलर डीआरएल दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें LED आइस क्यूब हेडलैंप, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ और ब्लैक बॉडी क्लैडिंग इसे और अधिक प्रीमियम बनाते हैं।

इसके अलावा –

ब्लैंक्ड फ्रंट ग्रिल

सिल्वर रूफ रेल्स

17-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स

बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स व ORVM

इंटीरियर की बात करें तो, इसमें ड्यूल-टोन नेवी-बेज थीम, नया डैशबोर्ड, और 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। साथ ही इसमें 26.62 इंच का ड्यूल स्क्रीन सेटअप, बोस का 9-स्पीकर सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, कपहोल्डर और अन्य कई कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस ऑप्शन (Kia Carens Clavis)

किआ कैरेंस क्लैविस को तीन पावरट्रेन विकल्पों के साथ उतारा गया है:

1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल –

पावर: 113bhp | टॉर्क: 144Nm

ट्रांसमिशन: 6-स्पीड मैनुअल

1.5L टर्बो GDi पेट्रोल –

पावर: 158bhp | टॉर्क: 253Nm

ट्रांसमिशन: 6MT, 6iMT, 7-स्पीड DCT

1.5L डीजल इंजन –

पावर: 113bhp | टॉर्क: 250Nm

ट्रांसमिशन: 6MT या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक

Kia Carens Clavis क्यों खरीदें

शानदार 3-पंक्ति सीटिंग के साथ फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन

EV5 से प्रेरित प्रीमियम एक्सटीरियर और इंटीरियर

हाईटेक 26.62 इंच ड्यूल स्क्रीन और बोस ऑडियो सिस्टम

20 सेफ्टी फीचर्स और लेवल-2 ADAS

पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल का विकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button