Hyundai Car Discount : अगस्त में हुंडई कारों पर 85 हजार तक का फायदा, क्रेटा पर सबसे बड़ा आफर
Hyundai Car Discount अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अगस्त 2026 में हुंडई की कारों पर मिल रहे ऑफर्स आपके लिए काम की खबर है। कंपनी अपनी कई कारों पर हुंडई कार डिस्काउंट (Hyundai Car Discount) दे रही है। मॉडल के हिसाब से ग्राहकों को 85,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसके अलावा फाइनेंसिंग से जुड़े फायदे भी दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Galle Test : गॉल में टीम इंडिया का गदर, पडिक्कल के 167 रन से श्रीलंका पस्त
Creta पर सबसे ज्यादा 85 हजार तक का फायदा
अगस्त 2026 में हुंडई की ओर से सबसे बड़ा आफर क्रेटा पर दिया जा रहा है। ग्राहकों को इस SUV पर 85,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं। इसके बाद ग्रैंड i10 निआस पर 55,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। वहीं i20 और वरना पर 50,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Tractor Tiranga Rally : 11 गांवों के किसानों का शक्ति प्रदर्शन, तिरंगे से सजा ट्रैक्टरों का निकला काफिला
Exter पर 40 हजार तक का आफर
हुंडई एक्सटर खरीदने वाले ग्राहकों को अगस्त में 40,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं। कंपनी की मौजूदा लाइनअप में क्रेटा, एक्सटर, अल्काजार, वरना, i20 और ग्रैंड i10 निऑस जैसे मॉडल शामिल हैं। माडल और वेरिएंट के आधार पर मिलने वाला डिस्काउंट अलग-अलग हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले संबंधित डीलर से ऑफर की पुष्टि करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : Bango Dam Flood Alert : बांगो डेम के 7 गेट खुले, कई जिलों में बढ़ेगा बाढ़ का खतरा

15 अगस्त से पहले बुकिंग पर अतिरिक्त फायदा
कंपनी की ओर से 15 अगस्त से पहले की गई बुकिंग पर मौजूदा आफर्स के अलावा 15,000 रुपये तक का अतिरिक्त बेनिफिट दिए जाने की जानकारी दी गई है। यानी पात्र ग्राहकों को तय शर्तों के तहत अतिरिक्त बचत का मौका मिल सकता है। इसके अलावा फाइनेंसिंग में 100 प्रतिशत तक आन-रोड फंडिंग, 50 प्रतिशत तक प्रोसेसिंग फीस वेवर और 100 प्रतिशत फोरक्लोजर वेवर जैसे फायदे भी बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Independence Day Celebration : जिंदल स्टील में गूंजा राष्ट्रगौरव, तिरंगे की शान के साथ लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
किस कार पर कितना फायदा Hyundai Car Discount
Hyundai Creta: 85,000 रुपये तक
Hyundai Grand i10 Nios: 55,000 रुपये तक
Hyundai i20: 50,000 रुपये तक
Hyundai Verna: 50,000 रुपये तक
Hyundai Exter: 40,000 रुपये तक

यह भी पढ़ें : DMF Sprayer Machine Distribution : चहेतों में बंटी स्प्रेयर मशीन! वंचित किसानों का दल पहुंचा सारंगढ़ कलेक्ट्रेट

Hyundai Car Discount डीलर से आफर की करें पुष्टि
अगस्त में मिलने वाले हुंडई कार डिस्काउंट (Hyundai Car Discount) पर नियम और शर्तें लागू हैं। इसलिए कार खरीदने से पहले ग्राहक को अपने पसंदीदा मॉडल और वेरिएंट पर लागू डिस्काउंट, कैश बेनिफिट, एक्सचेंज ऑफर और फाइनेंसिंग फायदे की जानकारी नजदीकी हुंडई डीलरशिप से जरूर लेनी चाहिए। ये आफर्स अगस्त 2026 के लिए बताए गए हैं। हालांकि वास्तविक लाभ वेरिएंट, फ्यूल टाइप और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।











