मौसम

Weather Alert : बंगाल की खाड़ी में हलचल! इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी

Rain Forecast India : भारत मौसम विज्ञान विभाग (Weather Alert) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके असर से ओडिशा के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। IMD ने ओडिशा में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र

IMD के मुताबिक, ओडिशा में शुक्रवार से सोमवार तक यानी 27 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के पास ऊपरी हवा में चक्रवाती घेरा बनने से कम दबाव का क्षेत्र बना है। यह क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के साथ और मजबूत हो सकता है। (Weather Alert)

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) को 12 जिलों में हल्की-मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। शनिवार और रविवार को 21 जिलों में बारिश का असर रहेगा। सोमवार यानी 27 अक्टूबर को पूरे ओडिशा में बारिश होने की संभावना है। (Weather Alert)

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

Weather Alert इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड की राजधानी रांची में 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी 26 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। (Weather Alert)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button