President Award Farmer Kuldeep Patel : मिलेट्स को बाजार से जोड़ने वाले सारंगढ़ के किसान कुलदीप पटेल को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
President Award Farmer Kuldeep Patel श्रीअन्न (मिलेट्स) के उत्पादन, वैज्ञानिक प्रसंस्करण और किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने का काम करने वाले प्रगतिशील किसान कुलदीप पटेल को 15 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी। कुलदीप पटेल ने खेती को केवल फसल उत्पादन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि किसान से उपभोक्ता तक मॉडल के माध्यम से किसानों को कृषि मूल्य श्रृंखला से जोड़ने का काम किया है।
यह भी पढ़ें : CG Excise Officer Suspended : शराब दुकानों में मनमानी पड़ी भारी, दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित
मिलेट्स उत्पादन से किसानों को दिलाई नई पहचान
ग्राम परसाडीह निवासी किसान कुलदीप पटेल वर्ष 2018 से फसल बाजार के माध्यम से किसानों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने रागी, कोदो, कुटकी सहित विभिन्न मिलेट्स उत्पादों को ‘गवई’ ब्रांड (Gawai Brand) के जरिए नई पहचान दिलाई है।
वे स्थानीय किसानों से सीधे मिलेट्स की खरीदी करते हैं और उसका वैज्ञानिक प्रसंस्करण, पैकेजिंग तथा मूल्य संवर्धन कर उपभोक्ताओं तक पहुंचाते हैं। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है और उनकी आय में वृद्धि हो रही है।
यह भी पढ़ें : Kanker Bridge Wooden News : सपनों की राह पर मौत का पुल, लकड़ी के सहारे जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण
खेती से आगे बढ़कर तैयार किया कृषि उद्यमिता मॉडल
कुलदीप पटेल ने किसानों को केवल खेती तक सीमित रखने के बजाय उन्हें प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और विपणन से जोड़ने का प्रयास किया है। उनके इस नवाचार से क्षेत्र में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा मिला है।
उनके प्रयासों को मिलेट्स प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन (President Award Farmer Kuldeep Patel) के क्षेत्र में एक सफल मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। इससे किसानों में कृषि आधारित उद्यमिता को लेकर भी जागरूकता बढ़ी है।
यह भी पढ़ें : Go Back Bhupesh Baghel : मुक्तसर में ‘गो बैक बघेल’ के पोस्टर, कांग्रेस की गुटबाजी फिर आई सामने
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के किसान को मिला राष्ट्रीय सम्मान का अवसर
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड सारंगढ़ के ग्राम परसाडीह निवासी कुलदीप पटेल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित ‘एट होम स्वागत समारोह (President Award Farmer Kuldeep Patel)’ में आमंत्रित किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में कृषि, विज्ञान, शिक्षा, उद्योग, नवाचार, सामाजिक विकास, संस्कृति और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देश के चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया जाता है।
यह भी पढ़ें : DMF Sprayer Machine Distribution : चहेतों में बंटी स्प्रेयर मशीन! वंचित किसानों का दल पहुंचा सारंगढ़ कलेक्ट्रेट
कलेक्टर ने दी बधाई President Award Farmer Kuldeep Patel
कुलदीप पटेल (President Award Farmer Kuldeep Patel) ने कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू से सौजन्य मुलाकात कर राष्ट्रपति भवन से प्राप्त आमंत्रण पत्र की जानकारी साझा की। कलेक्टर ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले और छत्तीसगढ़ के किसानों के परिश्रम, नवाचार और क्षमता का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि कुलदीप पटेल की सफलता जिले के अन्य किसानों और युवाओं को मिलेट्स उत्पादन, कृषि उद्यमिता और मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
यह भी पढ़ें : Shashank Singh News : आईपीएल में पंजाब के लिए खेलने वाले शशांक ने छोड़ा छत्तीसगढ़, सीएससीएस पर लगाए गंभीर आरोप
जिलेभर में खुशी, कृषि क्षेत्र की बढ़ी पहचान
जिला प्रशासन के अधिकारियों, उप संचालक कृषि विभाग आशुतोष श्रीवास्तव, जनप्रतिनिधियों और किसानों ने भी कुलदीप पटेल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने इसे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सम्मान जिले के कृषि क्षेत्र की बढ़ती पहचान और किसानों की मेहनत को राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता है।











